Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मारपीट और पुलिस कार्रवाई न होने से आहत थी युवती

    7 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले पड़ोसी द्वारा मारपीट और पुलिस की निष्क्रियता के कारण युवती ने यह कदम उठाया। घटना थरियांव थाना क्षेत्र के औराई गांव की है। यह घटना 17 फरवरी की है। इससे पहले 15 फरवरी को शाम करीब 4 बजे युवती की भाभी सविता देवी घर के बाहर शादी के बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी राकेश, उसकी पत्नी मंजू देवी, उनका बेटा और मामा राजा वहां आए और सड़क पर बर्तन धोने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। सविता देवी ने जब इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर सविता की ननद खुशबू देवी (18 वर्ष) वहां आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट में ननद और भाभी दोनों को चोटें आईं। सविता देवी ने बताया कि उन्होंने उसी दिन थाने में पुलिस कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की इस लापरवाही और मारपीट से आहत होकर खुशबू ने यह कदम उठाया। 17 फरवरी को जब परिवार के अन्य सदस्य खेत पर थे और खुशबू व सविता घर पर थीं, तब खुशबू ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद युवती के परिवार के लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवती के भाई लवकुश ने बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी को हुई थी और बारात वापस आने के बाद शादी के बर्तन धोते समय पानी पड़ोसी के घर चला गया था, जिस पर यह विवाद हुआ। वहीं, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से झगड़े के बाद पति लापता:लखीमपुर खीरी में खुर्ही गांव के पास मिला पेड़ से लटका मिला शव, पड़ताल में जुटी पुलिस
    Next Article
    घाटमपुर में आसरा आवास बदहाल:गेट टूटे-खिड़कियों में कांच नहीं, दीवारों में सीलन; महिलाएं बोलीं- हमारी कोई सुनने वाला नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment