Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में आसरा आवास बदहाल:गेट टूटे-खिड़कियों में कांच नहीं, दीवारों में सीलन; महिलाएं बोलीं- हमारी कोई सुनने वाला नहीं

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में जहानाबाद क्रॉसिंग के पास स्थित 840 आसरा आवास बदहाल स्थित में है। यहां पर खिड़कियों में कांच नहीं है। कई आवासों के गेट टूटे पड़े हैं। आवंटन होने के बाद से रह रहे 86 परिवार 6 महीने से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। शेष पड़े अन्य आवासों में न तो दरवाजे हैं और न ही खिड़कियां। जिसके चलते आवास अधूरे पड़े हैं। दैनिक भास्कर टीम कानपुर से लगभग 42 किलोमीटर दूर घाटमपुर नगर के जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आसरा आवास पर पहुंची। वहां आवासों की स्थिति देखी। रहने वाले लोगों से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… 86 लोगों को आसरा आवास दिए गए घाटमपुर नगर स्थित जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास नगर विकास विभाग के द्वारा आसरा आवास योजना का शुभारंभ जनवरी 2014 में किया गया था। आसरा आवास योजना का बजट एक करोड़ सैंतालीस लाख रुपए था। योजना का लक्ष्य 2016 में 840 फ्लैट को कंप्लीट करके देना था। मगर निर्माण कार्य में हुई देरी के चलते 840 घरों का स्ट्रेक्चर साल 2020 में बनकर तैयार हुआ। एक जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने से कार्यदायी संस्था CNDS का भुगतान होने में डेढ़ करोड़ रुपए जीएसटी कट गई। GST कटने की वजह से आसरा आवास के फ्लैट का फिनिशिंग का काम पूरा नहीं हो सका। करीब 6 महीने पहले CNDS ने नागरा पालिका घाटमपुर को 108 आवास हैंडओवर कर दिए। जिनमें से 86 लोगों को आसरा आवास आवंटन हो चुका है। अब पढ़िए लोग क्या बोले ऊषा ने बताया कि मेरे घर में वायरिंग नहीं है। जिसके चलते हमारे यहां लाइट ही नहीं है। बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है। मगर बिजली विभाग कनेक्शन के लिए 4200 रुपए का शुल्क मांग रहा है। राममणि शुक्ला ने हमें बताया कि बाथरूम और किचन में पानी नहीं आता है। मैंने शिकायत की। मगर कोई एक्शन नहीं हुआ। खिड़की दरवाजे सब कमजोर हैं। दीवारों पर सीलन आती है। प्लास्टर भी ठीक नहीं है। उमा तिवारी ने बताया कि हमे आवास तो दे दिया गया। मगर यह रहने लायक नहीं है। मेरे घर की खिड़कियों में कांच नहीं लगे हैं। इसके साथ ही पीछे की दीवार टूटी हुई है। शिकायत पर अफसर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। गुड़िया ने बताया कि मुझे 6 महीने पहले आसरा आवास आवंटित हुआ था। इसके बाद से मैं अपने परिवार के साथ यहां पर रह रही हूं। यहां पर खिड़कियों में कांच नहीं लगे हैं। गेट आधा टूटा हुआ है। दीवारों पर सीलन है। एक महीने पहले बाथरूम चोक हो गया था। आवास में रहने वाली राधा देवी ने बताया कि हमें लगभग 6 महीने पहले आसरा आवास आवंटित किया गया था। मेरे आवास में सीलन है। छतों से पानी टपकता है। मैंने कई बाहर शिकायत की। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। महिलाओं ने सभासद से की थी शिकायत घाटमपुर नगर के कुष्मांडा नगर वार्ड से सभासद सत्यम सिंह चौहान से महिलाओं ने आसरा आवास में खामियों की शिकायत की थी। जिस पर सभासद सत्यम सिंह चौहान ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर आसरा आवास की खामियां दूर करने को कहा था। इस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने पत्र लिखकर कार्यदाई संस्था को मरम्मत कर कराने को कहा था। प्रोजेक्ट मैनेजर बोले- जीएसटी में फंसा डेढ़ करोड़ का भुगतान घाटमपुर में आसरा आवास का निर्माण कराने वाली डूंडा की कार्यदाई संस्था CNDS के प्रोजेक्ट मैनेजर सर्वेश वर्मा ने बताया कि आसरा आवास प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य सन् 2014 में शुरू हुआ था। जिसका स्ट्रैचर सन् 2020 में बनकर तैयार हो गया था। मकानों की रंगाई पुताई के बाद फिनिशिंग का काम होना था, लेकिन भुगतान होने में डेढ़ करोड़ रुपए जीएसटी कट जाने के चलते बजट कम पड़ गया। स्टैक्चर की फिनिशिंग नहीं हो पाई। मैंने कानपुर डीएम और शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की है। बजट के अभाव में आसरा आवास अधूरे पड़े हैं। नगर पालिका को हैंडओवर आवास में शिकायत घाटमपुर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि 804 आसरा आवास में सिर्फ 108 आवास नगर पालिका को हैंड ओवर हुए हैं। जिनमें नगर पालिका के द्वारा 86 पात्र लोगों को आवंटन 6 महीने पहले किया जा चुका है। दीवार में सीलन, छत से पानी आना, बाथरूम का चोक होना, खिड़कियों में कांच न लगा होने की शिकायत मिली थी। जिसपर मैंने कार्यदायी संस्था CNDS को पत्र लिखकर मरम्मत कार्य कराने को कहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मारपीट और पुलिस कार्रवाई न होने से आहत थी युवती
    Next Article
    हरदोई में दामाद ने ससुर पीट-पीटकर की हत्या:संपत्ति विवाद में मंदिर जाते समय सिर पर किए ताबड़तोड़ 7 वार, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment