Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाउंडेशन ने अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया:तीन दिन पहले नाले में मिली थी लाश, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने एक अज्ञात शव का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। यह 52वां मौका है जब फाउंडेशन ने किसी अज्ञात शव को सम्माननक विदाई दी है। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहे का है। करीब तीन दिन पहले नाले में एक अज्ञात शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी और कोई परिजन सामने नहीं आया। पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत शव को 72 घंटे तक मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा। पहचान के सभी प्रयास विफल रहने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन से संपर्क किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने इसके बाद अज्ञात शव का सनातन रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल अंतिम संस्कार करना नहीं है, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब कोई अपना नहीं आता, तब यह संस्था अजनबियों को भी सम्मानजनक विदाई देकर इंसानियत की मिसाल कायम कर रही है। लगातार 52 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर यह पहल अब मैनपुरी में सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक बन चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण:डॉ. वीके सिंह ने दिलाई शपथ, विनोद पांडेय अध्यक्ष, राजेंद्र अनुरागी महामंत्री
    Next Article
    डीजीपी राजीव कृष्ण नवरात्र के चौथे दिन विंध्याचल पहुंचे:मिर्जापुर में पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment