Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

    8 hours ago

    1

    0

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे बिंदीदार और लाल रंग के धब्बे साफ दिख रहे हैं। एक्टर की टीम ने वीडियो के कैप्शन लिखा, 'गॉड इज काइंड' (भगवान दयालु हैं)। 18 अक्टूबर को हुए हमले में कार पर हुई फायरिंग के दौरान कांच लगने से टाइगर को ये चोटें आई थीं। जुहू में कार पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग मुंबई में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। इसके बाद टाइगर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। टाइगर को पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। मामले में अब तक 10 गिरफ्तार मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई के पास एक जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। अंधेरी के एक होटल के कमरे में भी मिसफायर हुआ था। इस दौरान गोली बेड पर भी लगी थी। पुलिस का आरोप है कि हमले के लिए अमृतसर से हथियार लाए गए, फिर ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए और शूटरों को सौंपे गए। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के 7 आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल है। गिरफ्तार महिलाओं के परिवारों ने दावा किया है कि वे घूमने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मुंबई गई थीं। टाइगर की कार पर 18 अक्टूबर की शाम फायरिंग हुई थी। उनका ड्राइवर और एक फैन घायल हुए थे। इस मामले में दिल्ली से पकड़े गए चारों आरोपियों को मुंबई कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हमले के 2 दिन बाद ही काम पर लौट चुके हैं टाइगर कार पर हुए इस हमले के महज दो दिन बाद, 20 अक्टूबर को टाइगर अपनी आने वाली फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर लौट आए थे। मुंबई में राज मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग वे पूरी कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ नजर आने वाले हैं। ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ फायरिंग-10 गिरफ्तार आरोपियों में से 7 हरियाणा के:2 शूटर, 2 ने हथियार सप्लाई किए; तीन आरोपियों ने रेकी की बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के युवकों की भूमिका लगातार सामने आ रही है। अब तक गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 7 हरियाणा के हैं। इन सभी का सोनीपत जिले से कनेक्शन है। वहीं, विदेश में बैठकर साजिश रचने का आरोपी अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM धामी बोले- दलेर मेहंदी-मीका भाई मेरे अच्छे दोस्त:मंत्री पर जनता का दबाव होगा, वो सफाई दे चुके हैं- नहीं पता था उनकी तबीयत खराब है
    Next Article
    अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन कपूर से जुड़ा नाम:अब नए रिश्तों की चर्चा; बेटे अरहान से पूछा- तुमने वर्जिनिटी कब खोई थी?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment