Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FIR दर्ज कराने पर पीड़ित पर हमला, VIDEO:प्रयागराज में लाठी-डंडों से पीटा, कार में की तोड़फोड़; तीन आरोपी हिरासत में

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के सौरा जलालपुर गांव में एफआईआर दर्ज कराने के बाद पीड़ित को दबंगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की और उसकी कार में तोड़फोड़ की। टना के बाद सोशल मीडिया पर लाठी-डंडे से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का एक वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब पूरा मामला पढ़िए… पीड़ित रवि कुमार पांडेय ने 16 फरवरी को एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 18 फरवरी को विवेचक को बुलाने पर जलालपुर जा रहे थे। वह कार से निकले। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। रास्ते में लाठी-डंडों से पिटाई शुरू करदी। उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से 2 लाख 17 हजार रुपए, मोबाइल और गले की सोने की चेन लूट ली। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के दौरान रवि पांडेय, अंजनी कुमार पांडेय और संतोष कुमार पांडेय को गंभीर चोटें आईं। एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मारपीट की घटना के बाद 3 आरोपी हिरासत में घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। उतरांव थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। पीड़ित ने तहरीर में अमन यादव, कमल यादव, राज प्रताप यादव उर्फ साधू यादव, जबर यादव, मुरली यादव, अमर यादव, फैज, मुकेश यादव उर्फ ठाकुर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में मारपीट में घायल एक मजदूर को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जिसकी इलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है। थाना उतरांव पुलिस ने तीन आरोपियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। अन्य आरोपों से संबंधित थाना प्रभारी उतरांव को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया
    Next Article
    संतकबीरनगर में डीएम ने मनरेगा पर की समीक्षा बैठक:ई-केवाईसी, अधूरे काम और 100 दिन के रोजगार पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment