Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कस्तूरबा विद्यालयों में अब इंटर तक की पढ़ाई:अमेठी के 10 ब्लॉकों में एक ही परिसर में शिक्षा और आवास की सुविधा

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब छात्राओं को कक्षा आठ के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। जिले के सभी 13 ब्लॉकों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) तक की पढ़ाई और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। नए शैक्षिक सत्र से छात्राएं कस्तूरबा विद्यालय परिसर में रहकर ही कक्षा 12 तक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। वर्तमान में, भेटुआ ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इंटर तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं और छात्रावास की समुचित व्यवस्था भी है। मुसाफिरखाना और जगदीशपुर ब्लॉकों में भी छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ छात्राएं रहकर नजदीकी इंटर कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, भादर, संग्रामपुर, गौरीगंज, बहादुरपुर, सिंहपुर और शाहगढ़ ब्लॉकों में अकादमिक ब्लॉक और छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। भवन विभाग को सौंपने के लिए तैयार हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। तिलोई ब्लॉक में भी छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जहाँ छात्राएं समीप के इंटर कॉलेज में पढ़ाई करेंगी। शेष बचे जामो, बाजारशुकुल और अमेठी ब्लॉकों में भी लगभग 85 से 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों को उम्मीद है कि नए सत्र से पहले सभी भवन पूरी तरह तैयार कर लिए जाएंगे, जिससे छात्राओं को अपने ही विद्यालय या निकटवर्ती इंटर कॉलेज में सहज प्रवेश मिल सकेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय तिवारी ने बताया कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनके हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फर्नीचर, टीएलएम (शैक्षिक सामग्री) और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए शासन से धन की मांग की गई है। संसाधन उपलब्ध होते ही विद्यालयों को पूर्ण रूप से संचालित कर दिया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को विशेष लाभ मिलेगा। आवासीय सुविधा के साथ इंटर तक शिक्षा उपलब्ध होने से बालिका शिक्षा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 खूबसूरत तस्वीरों में देखिए मेरठ- दिल्ली नमो भारत ट्रेन:22 फरवरी को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी- सराय काले खां से मोदीपुरम तक शुरू होगा संचालन
    Next Article
    फर्जी फर्म बनाकर 37 लाख रुपए का GST चुराया:लखनऊ में 3 आरोपी गिरफ्तार, सरगना समेत 4 आरोपी अब भी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment