Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में इंटरनेशनल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का आगाज़:उद्घाटन के साथ ही छह कोर्ट पर शुरू हुए मुकाबले, 26 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट

    1 hour ago

    1

    0

    खेल नगरी मेरठ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस मुकाबलों की शुरुआत हो गई है। एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने किया। उद्घाटन के साथ ही क्लब के तीन टेनिस कोर्ट और विक्टोरिया पार्क के तीन कोर्ट पर मुकाबले शुरू हो गए। यह प्रतिष्ठित 700 पॉइंट का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए 30 से 80 वर्ष आयुवर्ग में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक मेरठ कॉलेज और एलेक्जेंडर क्लब के कोर्ट पर खेली जाएगी। देश-विदेश से आए अनुभवी खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ को लगातार दूसरी बार इस स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला है। पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) इंग्लैंड ने “बेस्ट टूर्नामेंट 2025” का अवॉर्ड दिया था। उसी सफलता को देखते हुए आईटीएफ और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने एक बार फिर मेरठ को इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चयनित किया। उद्घाटन अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष राहुल दास, टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित संगल, अमन अग्रवाल, आनंद अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के माध्यम से मेरठ की पहचान अंतरराष्ट्रीय टेनिस मानचित्र पर और मजबूत हो रही है। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला देखने को मिलेगी, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तहरीर,जनसुनवाई और मौत… फिर भी 5 दिन चुप रही पुलिस:जातिसूचक गाली का विरोध बना जानलेवा, अब देरी से दर्ज हत्या का मुकदमा चर्चा में
    Next Article
    शहीद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की मांग:शाहजहांपुर में सहयोग संस्था ने डीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment