Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    G Kishan Reddy Birthday: Telangana से Modi Cabinet तक, जानें G Kishan Reddy के जमीनी नेता से केंद्रीय मंत्री बनने का सफर

    1 hour from now

    1

    0

    प्रमुख भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जी किशन रेड्डी आज यानी की 15 मई को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साल 2024 से भारत सरकार में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने साल 2019-2024 तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बाद में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के रूप में भी अपनी सेवा दी है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर जी किशन रेड्डी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवाररंगारेड्डी जिला के तिमापुर गांव में 15 मई 1964 को जी किशन रेड्डी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम जी. स्वामी रेड्डी और मां का नाम गंगापुरम अंदलम्मा था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग हैदराबाद से टूल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।सियासी सफरबता दें कि उन्होंने राजनीति करियर की शुरुआत जनता पार्टी में युवा वर्कर के रूप में की थी। फिर साल 1980 में वह भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के दौरान इसमें शामिल हुए थे। जी किशन रेड्डी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ चलाए गए आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति में आए थे। देश में लगे आपातकाल के कारण वह कांग्रेस से खफा थे, इस वजह से वह जनता पार्टी से जुड़ गए।जी किशन रेड्डी सांसद बनने से पहले तीन बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से फ्लोर लीडर की जिम्मेदारी को संभाला है। युवा नेता के तौर पर शुरुआत करने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए। उनको आंध्र प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद जी किशन रेड्डी को आंध्र प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का प्रेसिडेंट भी बनाया गया।साल 2004 से लेकर 2014 तक जी किशन रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वहीं साल 2019 और 2024 में वह सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। फिर जून 2024 में उनको कोयला मंत्रालय औऱ खान मंत्रालय का प्रभार मिला। जी किशन रेड्डी अपनी जमीनी पकड़ और संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fuel Price Hike पर पंजाब में सियासी उबाल, विपक्ष बोला- ये आम आदमी की कमर तोड़ने वाला फैसला
    Next Article
    PM Modi का Mission Europe-UAE: एनर्जी, ट्रेड और टेक्नोलॉजी पर 5 देशों के साथ होंगे अहम समझौते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment