Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'गो ग्रीन कानपुर' कैंपेन का आगाज:आरोहम हैप्पीनेस सेंटर पर रोपे गए पौधे; डॉ. वंदना पाठक बोलीं- घर के बुजुर्गों को समय देना ही असली हैप्पीनेस

    1 hour ago

    1

    0

    शहर को हरा-भरा बनाने और लोगों के जीवन में सकारात्मकता घोलने के मकसद से 'मुस्कुराए कानपुर' संस्था ने "गो ग्रीन कानपुर" कैंपेन का शंखनाद किया है। आरोहम हैप्पीनेस सेंटर पर संयुक्त रूप से पौधरोपण कर इस खास अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित हैप्पीनेस टॉक में वक्ताओं ने प्रकृति, मानसिक स्वास्थ्य और अपनों के साथ वक्त बिताने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य बोलीं- पेड़ ही हमारी औषधियों की जड़ कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य और कानपुर हेल्थ कमेटी की संरक्षिका डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि प्रकृति और पेड़-पौधे ही हमारी आयुर्वेदिक औषधियों का आधार हैं। आज के दौर में मानसिक शांति और हैप्पीनेस सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। उन्होंने एक बेहद संवेदनशील संदेश देते हुए कहा कि हैप्पीनेस की शुरुआत हमारे घर से ही होती है। हम अपने घर में रह रहे बुजुर्गों और वरिष्ठजनों के लिए थोड़ा समय निकालें और उनसे बात करें, यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी और असली हैप्पीनेस होगी। आरोहम बनेगा पर्यटन केंद्र, लोगों को प्रकृति से जोड़ने की पहल हैप्पीनेस होम के संस्थापक डॉ. उमेश पालीवाल ने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को प्रकृति से जोड़कर एक 'खुशहाल और जिम्मेदार नागरिक' बनाना है। आज का वृक्षारोपण इसी दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। वहीं 'मुस्कुराए कानपुर' के संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना भी एक कला है, जो इंसान को अंदर से खुशी देती है। समाज के 90 फीसदी लोग बहुत अच्छे हैं, उन्हें बस थोड़े से अपनेपन की जरूरत है। उन्होंने घोषणा की कि आरोहम को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। दिव्यांबर वैलनेस सेंटर की हैप्पीनेस विजिट मुकेश पालीवाल ने बताया कि, हैप्पीनेस सेंटर कानपुर में मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मकता और सामाजिक खुशहाली के लिए काम करने वाला एक अनूठा मंच है। इस दौरान मुस्कुराए कानपुर की टीम ने प्रख्यात वास्तुशास्त्री विमल झाझरिया द्वारा बेंगलुरु और हरिद्वार की तर्ज पर तैयार किए जा रहे 'दिव्यांबर वैलनेस सेंटर' का दौरा भी किया। संस्था इस सेंटर की सामाजिक सहयोगी के रूप में काम करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में घायल बेटे को अस्पताल से किया डिस्चार्ज:तमकुहीराज में एनएच पर हुए हादसे में पिता-पुत्र की हुई थी मौत
    Next Article
    सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा बैजनाथ धाम में भीड़:महादेव के दर्शन को दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, प्रतिमा में किया जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment