Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा बैजनाथ धाम में भीड़:महादेव के दर्शन को दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, प्रतिमा में किया जलाभिषेक

    1 hour ago

    1

    0

    पतारा कस्बा के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर प्राचीन काल से आस्था का केंद्र है। सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा के दर्शन के लिए यहां भक्तों की भीड़ उमड़ी है। आज बाबा के जयकारों के साथ पूरा परिसर गुंजायमान है। बता दें कि जगनिक द्वारा रचित बुंदेलीखंड काव्य आल्हा में भी बाबा बैजनाथ धाम मंदिर का जिक्र है। हर सोमवार पर यहां पर स्थापित प्रतिमा का भव्य श्रृंगार होता है। रात में भक्त भजन-कीर्तन करते हैं। सच्चे मन से मांगी मन्नत पूरी होती है पतारा कस्बा निवासी दीपू शुक्ला, वल्लभ दुबे, लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बाबा बैजनाथ धाम मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा के दर्शन करता है। बाबा उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। भक्त रवि गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। सावन के महीने में बाहर जनपदों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आते हैं। बाबा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आज भी शिवजी के दर्शन करने के लिए लोग दूर दूर से पहुंचे हैं। लोग जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद ले रहे है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना कानपुर-सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित पतारा कस्बे के पुलिस चौकी रोड पर स्थित बाबा बैजनाथ धाम मंदिर वर्षों पुराना है। बुजुर्ग बताते हैं कि पहले इस जगह पर पतावर (पलास) का जंगल होता था। इसी जंगल में बैजू नाम का चरवाहा अपनी गाय चराने आता था। जंगल के बीच एक स्थान पर गाय अपना दूध गिरा देती थी। जब इस जगह की खोदाई की गई तो जमीन के अंदर से एक शिवलिंग निकला। फावड़ा या गैंती लगने से शिवलिंग में चोट लग गई थी, जिसके बाद शिवलिंग से रक्त की धार निकल रही थी। भक्तों ने घी का लेप किया तो रक्त की धार बंद हुई। इसके बाद यहां पूजन-अर्चन शुरू हुआ। बाद में यहां पर मंदिर निर्माण कराया गया। चरवाहे के नाम पर मंदिर का नाम बैजनाथ धाम रखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गो ग्रीन कानपुर' कैंपेन का आगाज:आरोहम हैप्पीनेस सेंटर पर रोपे गए पौधे; डॉ. वंदना पाठक बोलीं- घर के बुजुर्गों को समय देना ही असली हैप्पीनेस
    Next Article
    बिस्तर पर सो रही महिला को सांप ने डसा:हाथरस में हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ रेफर, इलाज में देरी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment