Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा अधिवक्ता हत्याकांड का लाइव वीडियो आया सामने:मारपीट में भतीजे ने चढ़ाया था लोगों पर ट्रैक्टर, लाठी,डंडे से कर रहे थे मारपीट

    18 hours ago

    1

    0

    गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में कल हुए हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड से जुड़ा एक लाइव वीडियो सामने आया है। यह वीडियो घटना से पहले का बताया जा रहा है, जिसमें विवाद और मारपीट साफ दिख रही है मारपीट के दौरान ही ट्रैक्टर भी लोगों पर चढ़ाया जा रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दत्त नगर ग्राम पंचायत के सुदाई पुरवा गांव में खेत की जुताई करते हुए अधिवक्ता के भतीजे विश्वास मिश्रा को देखा जा सकता है। जुताई के दौरान आपसी कहासुनी और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो जाती है। विवाद के बीच विश्वास मिश्रा ट्रैक्टर पर बैठकर लोगों पर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चढ़ा देते हैं। इस ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा के साथ-साथ आरोपी हरिशरण मिश्र के पक्ष के लोग भी घायल हुए थे। घायलों में शामिल अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोग सुभाष चंद्र मिश्रा के साथ लाठी लिए हुए तैयार हैं वह दूसरी तरफ आरोपी हरि शरण मिश्रा अरुण मिश्रा पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। विवाद के दौरान सुभाष चंद्र मिश्रा खुद भी एक व्यक्ति से लाठी मांगते हुए मारपीट करते नजर आ रहे हैं। ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना के कुछ मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंचती है, जिसके बाद दोनों गुटों के लोग फरार हो जाते हैं। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कोई विवाद नहीं दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में लोग विवाद करते और एक व्यक्ति को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस इन वीडियो का संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सीजन का सबसे गर्म रहा दिन:20 साल पहले भी 29 डिग्री पार पहुंचा था अधिकतम तापमान, अभी और बढ़ेगा
    Next Article
    सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मारपीट:भीम आर्मी जय भीम के अध्यक्ष पर लगा आरोप, पुलिस को दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment