Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेलमंत्री की मंजूरी:कोरोना काल में बंद हुई थी ट्रेन, गोंडा और कैसरगंज सांसद के लेटर के बाद फैसला

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन कोरोना काल में बंद कर दी गई थी और अब जल्द ही पटरियों पर दौड़ेगी। विदेश राज्यमंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह तथा कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह इस ट्रेन के दोबारा परिचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे चलाने की मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोंडा और कैसरगंज के सांसदों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बीते दिनों दोनों सांसदों ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी और ट्रेन के परिचालन के संबंध में पत्राचार भी किया था। रेल मंत्री के पत्र में उल्लेख है कि "गोंडा से लखनऊ के मध्य पैसेंजर रेलगाड़ी परिचालन के संबंध में आपके दिनांक 5 जनवरी 2026 के पत्र का संदर्भ ग्रहण करें। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि गोरखपुर (नकहा जंगल) से लखनऊ (डालीगंज) वाया गोंडा नई पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 55061/55062 नकहा जंगल, लखनऊ पैसेंजर के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है।" गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन वर्षों से आम जनता के लिए यात्रा का एक सस्ता और सुलभ साधन रही है। कोरोना काल में सेवा बंद होने से गोंडा, मनकापुर, करनैलगंज, कैथौला और मैजापुर जैसे छोटे स्टेशनों से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इस ट्रेन के दोबारा चलने से क्षेत्र के छात्रों, वकीलों, किसानों और शिक्षकों सहित दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।गोण्डा-लखनऊ के मध्य दर्जनों छोटे स्टेशन हैं। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयासों से इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों की बड़ी असुविधा दूर हो जाएगी। गोण्डा-लखनऊ के मध्य दर्जनों छोटे स्टेशन हैं। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयासों से इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों की बड़ी असुविधा दूर हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत:रेस्टोरेंट-मिठाई की दुकानों पर नहीं हुई सप्लाई, संचालक बोले- दुकान बंद करनी न पड़ जाए
    Next Article
    गोरखपुर में घर व कपड़े की दुकान में लगी आग:घंटाघर मार्केट में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment