Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत:रेस्टोरेंट-मिठाई की दुकानों पर नहीं हुई सप्लाई, संचालक बोले- दुकान बंद करनी न पड़ जाए

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत सामने आने लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान- अमेरिका इजरायल युद्ध के चलते गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ अब सप्लाई पर भी असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आईं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने गैस एजेंसियों से सिलेंडर मंगाने की कोशिश की तो कई जगह से जवाब मिला कि फिलहाल कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। कुछ एजेंसियों ने सीमित मात्रा में ही सिलेंडर देने की बात कही। ऐसे में छोटे होटल और ढाबा संचालकों के सामने किचन चलाना चुनौती बन गया। व्यापारियों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में खाने-पीने के कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। कई संचालकों ने चिंता जताई कि गैस की किल्लत के कारण उन्हें मेन्यू सीमित करना पड़ सकता है या ग्राहकों को इंतजार करवाना पड़ सकता है। आगरा के मिठाई कारोबारी शिशिर भगत ने बताया कि मंगलवार को कॉमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। अचानक सिलेंडर की सप्लाई कम होने से किचन का काम प्रभावित हुआ। अगर यही हाल रहा तो दो दिन में रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों में बंदी के हालात हो जाएंगे। सदर के मामा फ्रैंकी के हिमांशु सचदेवा ने बताया कि सोमवार तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन मंगलवार को सिलेंडर की सप्लाई नहीं हुई। हॉकर से बात की तो उसने सिलेंडर न होने की बात कही। गैस एजेंसी संचालकों से संपर्क किया गया, मगर वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संजय प्लेस स्थित अवधी फूड के करबल प्रताप सिंह ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर की परेशानी हो रही है। एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिला। जो सिलेंडर 1800 में मिल रहा था वो अब 3000 रुपए तक मिल रहा है। ऐसे हालात रहे तो दुकान बंद करनी पडे़गी। कई जगहों पर पुराने सिलेंडर खत्म होने के बाद नए सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाए। संचालकों का कहना है कि पहले ही कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और अब सप्लाई में कमी से स्थिति और मुश्किल हो गई है। ताजगंज स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट के संचालक शबिर ने बताया कि सोमवार को एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई नहीं आई। इस कारण रेस्टोरेंट की किचन प्रभावित हुई है। कल से कम करने पडे़ंगे आइटम दाऊजी स्वीट्स के संचालक जय अग्रवाल ने बताया कि अचानक से गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है। सभी मिठाई कारोबारी परेशान हैं। मंगलवार को तो जैसे तैसे काम चल गया। अगर, बुधवार को सप्लाई नहीं मिली तो उन्हें कुछ मिठाई और आइटम को कम करने पर विचार करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 186 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:202 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण 8 ब्लॉकों के वर-वधु हुए शामिल
    Next Article
    गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेलमंत्री की मंजूरी:कोरोना काल में बंद हुई थी ट्रेन, गोंडा और कैसरगंज सांसद के लेटर के बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment