Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में घर व कपड़े की दुकान में लगी आग:घंटाघर मार्केट में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के राजघाट क्षेत्र के रायगंज में एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब 7:40 बजे आग लग गई। जिसके बाद आग की लपटें दुकान के ऊपर स्थित घर तक पहुंच गई। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। फायर स्टेशन गोलघर से तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। फायर कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद अगल-बगल के लोग भी घरों से बाहर आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज में निष्ठा ट्रेडर्स नाम से कपड़े की दुकान है। जहां पर चुनरी, गमछा, हैंडलूम कपड़े थोक रेट में मिलते हैं। दुकान मालिक ग्राउंड फ्लोर पर दुकान और गोदाम बनवाया है। वहीं खुद फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेलमंत्री की मंजूरी:कोरोना काल में बंद हुई थी ट्रेन, गोंडा और कैसरगंज सांसद के लेटर के बाद फैसला
    Next Article
    इटावा में तीन एंबुलेंस दो घंटे जाम में फंसीं:भोगनीपुर गंग नहर पुल पर ओवरलोड डंपरों से ट्रैफिक ब्लॉक, लोगों के पसीने छूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment