Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 11800 किलो लीटर डीजल औऱ पेट्रोल उपलब्ध:400 केएल प्रतिदिन गोंडा में पहुंची खपत, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच गोंडा जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैल गई थीं। इन अफवाहों के कारण आम जनता में घबराहट देखी गई, जिससे लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन का भंडारण करने लगे थे। हालांकि अब गोंडा जिला प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों ने अब स्पष्ट किया है। कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनता से ऐसी खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है साथ ही,घबराहट में खरीद को रोकने के लिए डिब्बे या बोतलों में डीजल और पेट्रोल देने पर भी रोक लगा दी गई है। गोंडा जिले में भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो में कुल 11,800 किलो लीटर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। लखनऊ और अन्य स्थानों से हर तीसरे दिन स्टॉक की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे जिले में ईंधन की कमी नहीं हो पा रही है। इंडियन ऑयल (IOCL) के सेल्स ऑफिसर नीरज सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में मांग 250 से 300 किलो लीटर रहती थी, लेकिन घबराहट के कारण यह बढ़कर 400 से 450 किलो लीटर तक पहुंच गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट हेड शैलेंद्र वर्मा ने सुरक्षा बल बढ़ाने के संबंध में पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा है। इसी तरह, बीपीसीएल के अधिकारी मांगीलाल ने जानकारी दी कि गोंडा डिपो से न केवल गोंडा, बल्कि बलरामपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी और सिद्धार्थनगर जैसे पड़ोसी जिलों को भी निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। वहीं गोंडा जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से पेट्रोल या डीजल का स्टॉक न करे। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है। कि वे किसी भी ग्राहक को बोतल या डिब्बे में पेट्रोल न दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़:दो लुटेरों के पैर में गोली मारकर और तीसरे की घेराबंदी करके दबोचा, आटो चालक बनकर करते थे लूटपाट
    Next Article
    उन्नाव में 250 KVA ट्रांसफार्मर चोरी:400 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप, पुलिस का दावा जल्द खुलासा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment