Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़:दो लुटेरों के पैर में गोली मारकर और तीसरे की घेराबंदी करके दबोचा, आटो चालक बनकर करते थे लूटपाट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गंगा बैराज पर आटो सवार युवक से 2.70 लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर और तीसरे को दौड़ाकर दबोच लिया। शातिर बदमाश आटो चालक और सवारी बनकर लोगों को बैठाते फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए हैलट में एडमिट कराया है। रविवार दोपहर तक तीनों को जेल भेजा जाएगा। आटो चालक बनकर शातिर बदमाश सवारियों से करते थे लूटपाट डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मूलरूप से जहानाबाद के खजुरिया गांव व मौजूदा समय में साकेत नगर में रहने वाले उमाकांत तिवारी ने बताया कि 2 मार्च को वह बुलेट खरीदने के लिए 2.70 लाख रुपए लेकर घर से निकले थे। सागर मार्केट से मोबाइल बनवाने और मूलगंज से कपड़े खरीदने के बाद बुलेट खरीदने बड़ा चौराहा से आटो में बैठे थे। आटो में ड्राइवर के साथ दो युवक और बैठे थे, थूकने के बहाने पहले से दोनों बैठे युवक किनारे बैठ गए और उसे बीच में बैठा दिया। इसके बाद आटो चालक बहाने से गंगा बैराज और एनआरआई सिटी के गेट नंबर-2 के पास सूनसान इलाके में पहुंच गया। आटो चालक और उसके दोनों साथियों ने मारपीट करने के बाद 2.70 लाख रुपए कैश, कपड़े और मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। उमाशंकर ने राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नवाबगंज थाने की पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की थी। डीसीपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात पुलिस फोर्स ने ख्योरा कटरी में लुटेरों की घेराबंदी की तो शातिरों ने सीधे पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जीतू उर्फ जितेन्द्र निषाद और उसके साथ जितेन्द्र निषाद उर्फ छोटू के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जबकि उसके तीसरे साथी सुमित कश्यप उर्फ कुट्‌टू को भी अरेस्ट कर लिया। डीसीपी ने बताया कि घायलों को हैलट में प्राथमिक उपचार के लिए एडमिट कराया है। रविवार दोपहर को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। शातिरों से पूछताछ करके अन्य वारदातों का भी खुलासा करने का भी प्रयास किया जा रहा है। लूट के मोबाइल से बदमाशों तक पहुंची पुलिस डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शातिरों ने उमाशंकर से कैश के साथ ही उनके दोनों मोबाइल भी लूट लिए थे। सर्विलांस की मदद से पुलिस को लुटेरों की लोकेशन मिली और घेराबंदी करके शातिरों को दबोच लिया। लूट के बाद पीड़ित के दोनों मोबाइल एक्टिव थे। पुलिस ने इसी के सहारे तीनों तक पहुंची और मुठभेड़ में दबोच लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में खुला हाईटेक पर्यटन थाना:सीएम ने किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
    Next Article
    गोंडा में 11800 किलो लीटर डीजल औऱ पेट्रोल उपलब्ध:400 केएल प्रतिदिन गोंडा में पहुंची खपत, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment