Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 14 पुलिसकर्मियों के तबादले:मोतीगंज, वजीरगंज, धानेपुर व उमरीबेगमगंज को मिले नए थाना प्रभारी

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। करीब रात एक बजे जारी आदेश में 10 निरीक्षकों और चार उपनिरीक्षकों समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कहोबा चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता को मोतीगंज थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वजीरगंज थाना प्रभारी रहे विपुल कुमार पांडेय को धानेपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं खोरहंसा चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को उमरी बेगमगंज का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिनेश सिंह को वजीरगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार तिवारी को खरगूपुर थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठों में भी बदलाव मोतीगंज के पूर्व थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। उमरीबेगमगंज के अतिरिक्त निरीक्षक रामाशंकर राय को कर्नलगंज का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है, जबकि कर्नलगंज के अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद कुमार का तबादला अपराध शाखा में किया गया है। इसके अलावा आशुतोष सिंह को प्रभारी एसओजी, सुमित्रा को प्रभारी जन सूचना सेल तथा मनीष कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन पुलिसकर्मी गैर जनपद के लिए रिलीव एसपी के आदेश के तहत चंदन कुमार, गोविंद कुमार और अरविंद यादव का गैर जनपद/गैर जोन तबादला होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से गोंडा से कार्यमुक्त कर दिया गया है। एसपी बोले- जीरो टॉलरेंस नीति पर करें काम पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली का अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट समसपुर पक्षी विहार बदहाल:8 किमी में फैला है, सड़क टूटी, झीलों पर जलकुंभी का कब्जा; पानी और कैंटीन तक नहीं
    Next Article
    फ्यूजन शिक्षा पद्धति' से रुकेगा नशा और भ्रष्टाचार-सद्गुरू ऋतेश्वर महाराज:ललितपुर में बोले- आज की शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी और आर्थिक सफलता तक सीमित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment