Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 1800 प्रतिमाओं का विसर्जन:गोंडा में रातभर चला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुबह 4 बजे तक खैरा भवानी और सरयू घाट पर रही भीड़

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा में मंगलवार शाम से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन बुधवार सुबह तक जारी रहा। नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु अलग-अलग घाटों पर पहुंचे। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में करीब 1800 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय के पास खैरा भवानी मंदिर पोखरा और कर्नलगंज के सरयू कटरा घाट पर सबसे ज्यादा प्रतिमाएं पहुंचीं। दोनों जगह बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीमें तैनात रहीं। पुलिसकर्मी विसर्जन जुलूसों की निगरानी करते रहे। अधिकारियों के मुताबिक, जिले में कहीं भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं हुआ। जिला मुख्यालय के पास स्थित खैरा भवानी मंदिर पोखरे पर गोंडा शहर और आसपास के क्षेत्रों की 500 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बड़ी प्रतिमाओं को पोखरे में उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई थी। रस्सियों और पट्टों की मदद से मूर्तियों को बांधकर पानी में विसर्जित किया गया। यहां बुधवार सुबह 4 बजे तक विसर्जन चलता रहा, जबकि कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन करीब 4:30 बजे तक हुआ। सरयू कटरा घाट पर भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कर्नलगंज के सरयू कटरा घाट पर भी बुधवार सुबह 4 बजे तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। यहां तरबगंज और बेलसर क्षेत्र की 500 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए घाटों पर पहुंचे। विसर्जन के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। 800 प्रतिमाएं अयोध्या ले जाकर विसर्जित कीं जिले की करीब 800 दुर्गा प्रतिमाओं को श्रद्धालु पड़ोसी जिले अयोध्या ले गए और वहां विसर्जित किया। इस तरह गोंडा में अलग-अलग घाटों और अयोध्या में मिलाकर करीब 1800 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पुलिस ने व्यवस्था संभाली। घाटों पर एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी तैनात विसर्जन को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए दोनों प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग की गई थी। एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीमें तैनात रहीं। पुलिसकर्मी लगातार प्रतिमा विसर्जन जुलूसों की निगरानी कर रहे थे। नगर कोतवाल ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे तक विसर्जन का कार्यक्रम चला और भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के अनुसार, पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कसारी-मसारी का नाम बदलने पर सपा का हमला:प्रवक्ता दान बहादुर बोले- भाजपा को विकास नहीं, सिर्फ नाम बदलना आता है
    Next Article
    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में भरत मिलाप लीला का भावुक मंचन:प्रभु श्रीराम के लौटने पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment