Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में भरत मिलाप लीला का भावुक मंचन:प्रभु श्रीराम के लौटने पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    5 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में मंगलवार रात 10 बजे भरत मिलाप लीला का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और भरत से उनके मिलन का भावुक मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर लोग भावविभोर हो उठे। पूरा नगर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक श्रद्धालु लीला का आनंद लेते रहे। रामलीला में रावण वध के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य पात्र पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। रामलीला मैदान से निकली यात्रा नगर के मेन चौक पहुंची। रास्ते के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। हनुमान ने भरत को दिया श्रीराम के लौटने का संदेश लीला के प्रसंग के अनुसार, रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटते समय भगवान श्रीराम ऋषि भारद्वाज के आश्रम में विश्राम करते हैं। इसके बाद वे हनुमान को भरत के पास अपने आगमन की सूचना देने के लिए भेजते हैं। हनुमान साधु का वेश धारण कर भरत को प्रभु श्रीराम के लौटने का संदेश देते हैं। यह समाचार मिलते ही भरत और शत्रुघ्न सहित अयोध्यावासी प्रभु से मिलने के लिए निकल पड़ते हैं। श्रीराम को देखते ही चरणों में गिरे भरत-शत्रुघ्न मिलन स्थल पर पहुंचने से पहले ही भरत और शत्रुघ्न की नजर बड़े भाई श्रीराम पर पड़ती है। दोनों दौड़कर उनके चरणों में दंडवत प्रणाम करते हैं। श्रीराम दोनों भाइयों को उठाकर गले लगा लेते हैं। भाइयों के इस भावुक मिलन को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद श्रीरामलीला समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और पवनपुत्र हनुमान की आरती की। पुलिस की निगरानी में संपन्न हुआ कार्यक्रम आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पवन जैन, जितेंद्र सिंह, डॉ. धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रशांत जैन और चंदन केसरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र सिंह ने श्रीरामलीला समिति के इतिहास पर प्रकाश डाला और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 1800 प्रतिमाओं का विसर्जन:गोंडा में रातभर चला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुबह 4 बजे तक खैरा भवानी और सरयू घाट पर रही भीड़
    Next Article
    बरेली में रावण बोले- रामलीला की रौनक मोबाइल ने छीनी:आज के रावण बेटियों पर अत्याचार करते, कलाकारों को 15 हजार मिलते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment