Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 24 घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं:रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला था साड़ी में शव, आज होगा पोस्टमॉर्टम

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लोकोशेड के पास पाठक पुरवा और नई बस्ती क्रॉसिंग के निकट कल झाड़ी में एक 40 वर्षीय महिला का शव मिला था। घटना के 24 घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है पहचान न होने के कारण नगर कोतवाली पुलिस आज महिला के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पड़ोसी जिलों में भी संपर्क साध रही है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई महिला लापता तो नहीं है। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान के लिए पिछले 24 घंटे से प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द ही महिला की पहचान कर घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में कांवड़ियों की बाइक स्लिप, तीन घायल:टक्कर मारने वाले का पीछा करते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर
    Next Article
    एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार:बीटेक पास युवक स्कूल के दोस्त के साथ कर रहा था टप्पेबाजी, 181 एटीएम कार्ड बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment