Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कांवड़ियों की बाइक स्लिप, तीन घायल:टक्कर मारने वाले का पीछा करते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में डाक कांवड़ लेकर लौट रहे तीन कांवड़िये बाइक फिसलने से घायल हो गए। यह हादसा जलालाबाद के गंगा एक्सप्रेस-वे पर लिंक रोड के पास हुआ। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कांवड़िये एक अन्य बाइक सवार का पीछा कर रहे थे, जिसने पैदल चल रहे एक कांवड़िये को टक्कर मार दी थी। पीछा करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। कटरा थाना क्षेत्र के फीलनगर निवासी करीब 38 लोगों का एक जत्था डाक कांवड़ लेने फर्रुखाबाद गया था। यह जत्था शनिवार शाम को घर से निकला था और इसमें सात बाइकें शामिल थीं, जबकि कुछ लोग पैदल चल रहे थे। रविवार को सभी लोग फर्रुखाबाद से जल लेकर मदनापुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर स्थित धाम पर लौट रहे थे। जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर लिंक रोड के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे एक कांवड़िये को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। जत्थे में शामिल बाइक सवार विकास मौर्य, जितिन मौर्य और विवेक मौर्य ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार का पीछा करना शुरू किया। तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। उनका इलाज चल रहा है, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चौकी कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और टक्कर मारने वाले बाइक सवार के बारे में जानकारी ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखें काशी की महाशिवरात्रि:45 घंटे बाबा विश्वनाथ देंगे भक्तों को दर्शन, धूमधाम से निकाली शिवबारात
    Next Article
    गोंडा में 24 घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं:रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला था साड़ी में शव, आज होगा पोस्टमॉर्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment