Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 40 लाख से ज्यादा पौधों का वितरण:23 विभागों को मिली जिम्मेदारी, वन विभाग को 21.38 लाख का लक्ष्य

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में कल रविवार को 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस दौरान कुल 56 लाख 26 हजार 100 पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर आधारित है। इस महाअभियान के लिए आज शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक 40 लाख से अधिक पौधों का वितरण किया गया है। अभी भी लगातार अलग-अलग विभागों द्वारा पौधा वितरण किया जा रहा है ताकि कल लक्ष्य पूरा किया जा सके। जिले के 23 विभागों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों से इन पौधों को प्राप्त किया है वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी 23 विभागों को सौंपी गई है। इनमें से वन विभाग को अकेले 21 लाख 38 हजार पौधों का रोपण करना है। वन विभाग ने भी आज 18 लाख से अधिक पौधों का वितरण किया। प्रत्येक विभाग द्वारा गोंडा में पांच अलग-अलग मॉडल वृक्षारोपण स्थल बनाए गए हैं। वृक्षारोपण के बाद इन स्थलों को मॉडल साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। इन पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। इसके अतिरिक्त, यह भी निर्देश दिया गया है कि कल गोंडा में किए जाने वाले सभी वृक्षारोपण का जियो-ट्रैकिंग अनिवार्य रूप से किया जाएगा ताकि लक्ष्य की पूर्ति और पौधों की निगरानी सुनिश्चित हो सके। वहीं गोंडा डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक हम लोग 40 लाख से अधिक पौधा का वितरण कर चुके है जिसमें हमारे 23 विभाग शामिल है। गोंडा जिले को 56 लाख 2600 वृक्षारोपण का लक्ष्य कल गोंडा में दिया गया है जहां वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कल गोंडा में वृक्षारोपण किया जाएगा। अकेले वन विभाग को 21 लाख 38000 वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है जिसको लेकर के लगातार लक्ष्य पूरा करने का प्रयास के द्वारा गोंडा में अब तक 40 लाख से अधिक पौधों का वितरण किया जा चुका है। अभी भी लगातार पौधों का वितरण हो रहा है यह रात तक चलेगा और कल सुबह 6:00 से भी लगातार पौधों का वितरण किया जाएगा। गोंडा डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि गोंडा जिले को 56 लाख 2600 वृक्षारोपण का लक्ष्य कल गोंडा में दिया गया है जहां वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कल गोंडा में वृक्षारोपण किया जाएगा। अकेले वन विभाग को 21 लाख 38000 वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है जिसको लेकर के लगातार लक्ष्य पूरा करने का प्रयास के द्वारा गोंडा में अब तक 40 लाख से अधिक पौधों का वितरण किया जा चुका है। अभी भी लगातार पौधों का वितरण हो रहा है यह रात तक चलेगा और कल सुबह 6:00 से भी लगातार पौधों का वितरण किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आधार कार्ड दिखाओ और 10 पौधे फ्री में ले जाओ:प्रयागराज में हरियाली बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग ने शुरू की पहल
    Next Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:आसमान में फाइटर जेट ने उड़ान भरी, कुंभ की तैयारी के लिए 1000 से अधिक संत जुटेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment