Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:आसमान में फाइटर जेट ने उड़ान भरी, कुंभ की तैयारी के लिए 1000 से अधिक संत जुटेंगे

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की आज (शनिवार) की बड़ी खबरें… शनिवार की सुबह 10 बजे काशी के आसामान में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। इसमें राफेल और सूर्य किरण शामिल रहे। एक साथ तीन फाइटर जेट की तेज रफ्तार उड़ान से शहर के लोग चौंक पड़े। हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ और नासिक-त्र्यंबकेश्वर के सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। देश के सबसे बड़े अखाड़ों में शामिल जूना अखाड़ा समेत काशी के सभी प्रमुख अखाड़ों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. काशी के आसमान में फाइटर जेट ने उड़ान भरी:गंगा घाट के ऊपर उड़े राफेल-सूर्य किरण, एयरफोर्स की रिहर्सल देखने उमड़े लोग वाराणसी में शनिवार की सुबह 10 बजे काशी के आसामान में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। इसमें राफेल और सूर्य किरण शामिल रहे। एक साथ तीन फाइटर जेट की तेज रफ्तार उड़ान से शहर के लोग चौंक पड़े। सुबह से ही अलग-अलग दिशा से उड़ान भरते हुए फाइटर जेट नमो घाट और शहर के ऊपर लगातार चक्कर लगाते रहे। पढ़ें पूरी खबर… 2. हरिद्वार-नासिक कुंभ की तैयारी तेज:काशी में 1000 से अधिक संत जुटेंगे, कल जूना अखाड़े की अहम बैठक हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ और नासिक-त्र्यंबकेश्वर के सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। देश के सबसे बड़े अखाड़ों में शामिल जूना अखाड़ा समेत काशी के सभी प्रमुख अखाड़ों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में सामान्य से 40% कम बारिश:किसानों की बढ़ी चिंता, अगले 3-4 दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद वाराणसी में पिछले 36 घंटे से आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पढ़ें पूरी खबर… 4. 'हिंदू एकजुटता को तोड़ने के लिए राममंदिर पर निशाना':वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति का बयान, स्वामी जितेंद्रानंद बोले- बंगाल चुनाव के बाद साजिश वाराणसी में अखिल भारतीय संत सभा के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जब यह महसूस किया गया कि हिंदू समाज पहले की तुलना में अधिक एकजुट हो रहा है, तब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और सनातन परंपरा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए सुनियोजित प्रयास शुरू किए गए। पढ़ें पूरी खबर… 5. भेलूपुर इलाके में आज शाम नहीं आएगा पानी:वाराणसी के ​भदैनी इन्टेकवेल में मरम्मत से शाम को वाटर सप्लाई बाधित रहेगी वाराणसी के जलकल विभाग ने भदैनी स्थित इन्टेकवेल में नियमित सर्विसिंग और मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते भेलूपुर जलकल विभाग से होने वाली शाम की वाटर सप्लाई शनिवार यानी आज की शाम पूरी तरह बाधित रहेगी। भेलूपुर क्षेत्र और उससे जुड़े इलाकों में को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ​ऐसे में सभी से सुबह की शिफ्ट में ही पानी भर लेने की अपील की गई है। पढे़ं पूरी खबर… 6. 7 दिन में उखड़ गई 17 लाख की सड़क:वाराणसी के जैतपुरा थाने से नागकूप तक बनी थी पिच रोड, अब गिट्टी उखड़ कर सड़क पर आ रही वाराणसी के जैतपुरा थाने से नागकूप मंदिर तक वार्ड नंबर 73 में बनी सड़क सात दिन में उखड़ गई। यह सड़क 17.74 लाख के भारी भरकम बजट से बनाई गई है। स्थानीय लोगों की मानें सड़क 25 मीटर की पिच रोड एक दिन में बनाई गई और एक हफ्ते में इसकी दुर्दशा हो गई। इसी में नाली निर्माण का भी मद है लेकिन उसे भी सही से नहीं बनाया गया। सिर्फ खानापूर्ति की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 7. दालमंडी में वक्फ संपत्ति हड़पने वाले की जमानत खारिज:खुद को नेसारन की मस्जिद का मुतवल्ली बताता था मोहम्मद आजम, जेल में बंद है वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में आ रही 6 मस्जिदों में से 5 पर सहमति के बाद उन्हें जमींदोज किया गया। इन्हीं में से एक नेसारन की मस्जिद को फर्जी वक्फ के कागजातों से हड़पने के मामले में मस्जिद के वास्तविक मुतवल्ली शकील अहमद की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद आजम को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में मोहम्मद आजम की पहली जमानत अर्जी अपर स्तर न्यायाधीश अलोक कुमार ने खारिज कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी से किशोरी का अपहरण करके बेचने में 5 गिरफ्तार:मानव तस्करी छिपाने को पुलिस ने सुनाई शादी की कहानी, 1 महीने दरिंदों के चंगुल में गुजारा वाराणसी में अपहरण कर किशोरी को 1 लाख रुपए में कानपुर में बेचने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के एक महीने तक दरिंदों के चंगुल में फंसने और शोषण की पीड़ा में पुलिस संवेदनहीन दिखी। पढ़ें पूरी खबर… 9. कांग्रेस कार्यालय में गूंजा 'राममंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी-छोड़' का नारा:प्रवक्ता रागिनी बोली- PM ने श्रेय लिया अब मौन, RTI के दायरे में लाए जाए धर्मस्थल वाराणसी में राममंदिर में चढ़ावा चोरी और कांग्रेस नेताओं के होटल अरेस्ट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. रागिनी नायक ने सरकार को घेरा। शनिवार दोपहर को पड़ारकर भवन सभागार में कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर की जांच के मुद्दों पर सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में देहव्यापार में संलिप्त महिलाएं गिरफ्तार:राहगीरों को उकसाने और ठगी में संलिप्तता, पांच महिलाओं को छोड़कर बाकी फरार वाराणसी शहर में देह व्यापार और सेक्स रैकेट के लिए चर्चित सिगरा थाना क्षेत्र में जनता की शिकायतों के बीच पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। तमाम होटल, लाज और होमस्टे में देह व्यापार के लिए चर्चा में रहने वाले सिगरा क्षेत्र में कैंट स्टेशन के सामने पुलिस की मिलीभगत से सेक्सवर्कर यात्रियों की मुसीबत बन रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 40 लाख से ज्यादा पौधों का वितरण:23 विभागों को मिली जिम्मेदारी, वन विभाग को 21.38 लाख का लक्ष्य
    Next Article
    गोरखपुर में मातृ मृत्यु दर घटाने की पहल तेज:डॉक्टरों- स्टाफ नर्सों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण, हर प्रसव को सुरक्षित बनाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment