Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में आज 21 हजार एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध:डीएसओ बोले- बुकिंग पर घरों तक कराई जा रही होम डिलीवरी

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों के कारण लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगा रहे हैं औऱ लोग लंबी-लंबी लाइन लगा करके गैस के लिए इंतजार कर रहे हैं। गोंडा में आज 21000 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है। पहले बुकिंग करने वाले लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को 1 से 2 दिन के भीतर उनके घरों तक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कराई जा रही है। लोगों को गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। डीएसओ ने दावा किया कि बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी का शुल्क भी जुड़ा होता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि चारों तहसीलों में अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लगातार गैस एजेंसियों और अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। यदि कहीं गलत वितरण, कालाबाजारी, या व्यावसायिक सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि गोंडा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक सभी गैस एजेंसियों पर उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जिला प्रशासन के बयानों पर गौर करने की अपील की। इस बीच, जिलाधिकारी (डीएम) ने भी चारों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं। एसडीएम भी लगातार गैस एजेंसियों और अन्य जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। वे गैस एजेंसी के स्टॉक, वितरण और आने वाले लोड का सत्यापन कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद आज ललितपुर एक दिवसीय दौरे पर:श्री दिगंबर पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव व मंडलीय सरस महोत्सव में होंगे शामिल
    Next Article
    मेरठ में साफ मौसम के बीच सुबह की खिली धूप:32 डिग्री तक दर्ज किया गया दिन का तापमान, अगले 48 घंटों में बदल सकता है मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment