Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद आज ललितपुर एक दिवसीय दौरे पर:श्री दिगंबर पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव व मंडलीय सरस महोत्सव में होंगे शामिल

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर ललितपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम स्थलों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर ललितपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सत्य प्रकाश और मो. मुश्ताक ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक की जिम्मेदारियां सौंपते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने उपमुख्यमंत्री के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के कार्यक्रमों के लिए अंकुर श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं मुख्यालय के कार्यक्रमों के लिए अशोक कुमार यादव और शेषनाथ चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे लोवर रोहिणी बांध स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:35 बजे श्री दिगंबर पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे इसके बाद वे कारीटोरन से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे 12:20 बजे गिन्नौट बाग में आयोजित मंडलीय सरस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगे। दोपहर 12:35 बजे उपमुख्यमंत्री होटल अमर पैलेस में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान-2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद उपमुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न, 7450 छात्र अनुपस्थित:दो पर मुकदमा दर्ज, 18 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन
    Next Article
    गोंडा में आज 21 हजार एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध:डीएसओ बोले- बुकिंग पर घरों तक कराई जा रही होम डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment