Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में साफ मौसम के बीच सुबह की खिली धूप:32 डिग्री तक दर्ज किया गया दिन का तापमान, अगले 48 घंटों में बदल सकता है मौसम

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। सुबह का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह से धूप निकलने के बावजूद मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज शहर में हवा की रफ्तार करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। हवा चलने से लोगों को तेज गर्मी का असर फिलहाल कम महसूस हो रहा है। 48 घंटे में बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों में बदल सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अगर बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल मेरठ में दिन में तेज धूप और शाम के समय हल्की ठंडी हवा का असर देखने को मिल रहा है। दिन में नहीं हुआ हवा का असर दोपहर के समय हवा न चलने से बर्मी का असर और भी ज्यादा दिखाई दे रहा है। मार्च के तीसरे हफ्ते की शुरूआत होते ही लोगों को मई का अहसास होना शुरू हो गया है। अस्पतालों में भी गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों के मरीज बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में आज 21 हजार एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध:डीएसओ बोले- बुकिंग पर घरों तक कराई जा रही होम डिलीवरी
    Next Article
    इटावा केंद्रीय विद्यालय कर्मचारी बिजली तार में फंसा:बाइक से गिरकर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment