Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बच्ची पर वैन चढ़ाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:सिर पर चढ़ा दी थी गाड़ी, देर रात हुआ अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में मारुति वैन की टक्कर से 8 साल की शिवानी सिंह की मौत के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने आज आरोपी चालक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्ची के पिता सुनील कुमार सिंह की तहरीर पर चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कल हुई घटना के बाद परिजनों ने गोंडा-लखनऊ हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात शिवानी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में शिवानी के सड़क पर गिरने और गाड़ी का टायर चढ़ने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि शिवानी के सिर से अधिक खून निकलने के कारण उसकी मौत हो गई है। शादी की खरीदारी के लिए निकला था परिवार यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के तिवारी पुरवा बालपुर जाट गांव के पास हुई। शिवानी अपने बड़े पापा अनिल कुमार सिंह के ई-रिक्शा पर बैठकर अपने चचेरे भाई अनूप और बहन नैंसी के साथ बालपुर बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी। वे 5 मई को होने वाली अपने चाचा अजय की शादी में शामिल होने के लिए खरीदारी कर रहे थे। भागने के चक्कर में गाड़ी चढ़ाई इसी दौरान गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही एक मारुति वैन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी सिंह सड़क पर गिर गईं। वैन चालक ने भागने के प्रयास में शिवानी के सिर पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल 9 वर्षीय अनूप और 4 वर्षीय नैंसी को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात हुआ अंतिम संस्कार डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका शिवानी का पोस्टमॉर्टम करवाकर देर रात ही परिजनों की सहमति से अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। आरोपी मारुति वैन चालक जितेंद्र कुमार पुत्र दिलीप निवासी पूर्णिया, लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NH 233 निर्माण की बाधा दूर, मुआवजा स्वीकृत:किसानों के विरोध के कारण रुका था काम, सीआरओ ने कहा- जल्द मिलेगा मुआवजा
    Next Article
    बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment