Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में भोजपुरी कलाकारों के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़:बस्ती और अयोध्या से भी पहुंचे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुराज नगर टिकरी में देर रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां इसमें भोजपुरी के मशहूर कलाकार समर सिंह, निशा उपाध्याय, आस्था सिंह और अनुपमा यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भोजपुरी और फिल्मी गानों पर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में कलाकारों को देखने के लिए गोंडा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों बस्ती और अयोध्या समेत अन्य स्थानों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हालांकि, भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर सीधे मंच के पास पहुंच गई। इस दौरान कलाकारों को कई बार अपने कार्यक्रम कुछ देर तक रोक करके लोगों को समझाना भी पड़ा है लेकिन फिर भी लोग नहीं मान रहे थे। कलाकारों ने कई बार मंच से लोगों से पीछे हटने की अपील भी की। इस दौरान स्थानीय लोग भोजपुरी कलाकारों के साथ नाचते और मनोरंजन करते दिखे। कुर्सियों पर बैठे लोग भी खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में प्रस्तुतियों को रिकॉर्ड किया और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। समर सिंह के गाने "धूप में ना निकला करो रूप की रानी कहीं गोरा रंग काला ना पड़ जाए" और अनुपमा यादव के "यह कैसा रिश्ता है यह कैसा नाता है देख के तुझको मुझे चैन आता है" पर दर्शक जमकर थिरके है। इन भोजपुरी कलाकारों ने गोंडा आने से पहले अपने-अपने वीडियो सोशल मीडिया पर बना करके डाले थे जिसके चलते भारी संख्या में लोग इन्हें देखने के लिए पहुंचे हुए थे और देर रात तक चले इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग गोंडा ही नहीं बल्कि अयोध्या और बस्ती के भी आए हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा:पहले दिन केंद्रों पर दिखी कड़ी सुरक्षा, बेल्ट और पर्स निकलवाए गए
    Next Article
    आरपीएफ-जीआरपी के सामने रोजा जंक्शन पर मारपीट:ट्रेन के लोको पायलट को वेंडरों ने पीटा था, NRMU ने वेंडरों को दौड़ाकर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment