Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारी:छपिया में बंदूक के बट से हमला कर लूट की कोशिश

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में देर शाम एक सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी गई। अज्ञात बदमाशों ने लूट के प्रयास के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया। घायल व्यापारी की पहचान समर कसौधन (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बभनान वार्ड नंबर 7, थाना गौर (जनपद बस्ती) के निवासी हैं। वह सिसईरानीपुर में अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। फूलपुर चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले नहर पुलिया के पास घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले बंदूक के बट से वार कर व्यापारी को घायल किया और फिर लूटने का प्रयास किया। जब समर कसौधन ने विरोध किया, तो बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी। घायल व्यापारी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) छपिया ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छपिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। छपिया थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ मुठभेड़ पर उठे सवालों का पुलिस ने दिया जवाब:1000 CCTV खंगाले, 3 आरोपी चिन्हित; एक के पैर में लगी गोली
    Next Article
    अभिषेक के परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल:ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत, जिलाध्यक्ष बोले- डाक्टर पर कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment