Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में चार बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप:खोडारे थाने में बच्चों के गायब होने को लेकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के ढडुवा कुतुबजोत गांव से एक साथ चार बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन जब वे नहीं मिले तो खोडारे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लापता बच्चों में शामिल हैं: रामकुमार विश्वकर्मा का 10 वर्षीय पुत्र विश्व प्रताप विश्वकर्मा जगराम का 7 वर्षीय बेटा कृष्णा शर्मा संदीप का 5 वर्षीय बेटा शिव संत उर्फ दिवांशु अजय शर्मा का 7 वर्षीय पुत्र रितेश शर्मा इन बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और रेस्क्यू टीमों की सघन खोज गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खोडारे थाना की पुलिस ने सीओ मनकापुर के साथ मौके पर पहुंचकर देर रात 4 बजे तक सघन सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। टीमों ने तालाबों और नदियों में बच्चों की तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी और दिनभर की तलाशी जारी खोडारे थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि बच्चे कल देर शाम 5 बजे से लापता हैं। पुलिस को देर रात सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच और सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है और दिन में भी अलग-अलग स्थानों पर बच्चों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में दो बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, प्रवेश पत्र लेकर घर लौटते समय हादसा
    Next Article
    30 डिग्री से ऊपर जाएगा लखनऊ का अधिकतम तापमान:1 से 16 फरवरी तक 4.8 डिग्री बढ़ा, रातें भी गर्म होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment