Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में छिनैती करने वाले 3 गिरफ्तार:6 हजार 150 रुपए नकदी, चांदी के जेवर और मोटरसाइकिल बरामद

    20 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार मोटरसाइकिल से राहगीरों से छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कटरा बाजार थाना पुलिस ने इन आरोपियों को हलधरमऊ रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर पहले मुख्य सड़क के पास से पकड़ा है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल, 6150 रुपये नकद, चांदी की एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, काले रंग का आधार कार्ड और दवा की पर्ची बरामद हुई है। ये आरोपी लगातार मोटरसाइकिल से राहगीरों से छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नूरामल मंदिर निवासी मृत्युंजय, काशीपुर निवासी शिवम सिंह उर्फ गोलू और महारानीगंज घोसियाना निवासी मुकुल वाल्मीकि के रूप में हुई है। इन पर 20 अक्टूबर 2025 को हलधरमऊ निवासी दानिश खान की मां से छिनैती का आरोप है। दानिश खान ने कटरा बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां गोंडा से दवा लेकर जा रही थीं, तभी रास्ते में उनसे 30,000 रुपये नकद, दवा के पर्चे और दवा से भरा पर्स छीन लिया गया था। इस घटना के बाद से ही कटरा बाजार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान मिली अहम जानकारियों के आधार पर इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की है, जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस उन सुरागों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि ये आरोपी अक्टूबर 2025 से फरार चल रहे थे और दानिश खान की मां के साथ हुई झपट्टामारी की घटना में शामिल थे। गोंडा में कोई भी अपराधी कोई भी अपराध करके बच नहीं पाएगा लगातार जीरो टोलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जितने भी मुकदमों में आरोपी फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। उन सभी मुकदमों में पुलिस को कठोर से कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं लगातार पूरे जिले में इस को लेकर के अभियान भी चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार:पांचों विधानसभाओं में बैठकें, एकजुट होकर संगठन मजबूत करने को कहा
    Next Article
    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले का विरोध:मऊ में वाम मोर्चा और किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment