Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले का विरोध:मऊ में वाम मोर्चा और किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

    22 hours ago

    1

    0

    मऊ में वाम मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने ईरान पर हुए अमरीकी-इजरायली हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। गाजीपुर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया और राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस प्रतिरोध मार्च और जनसभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भाकपा (माले), इंकलाबी मजदूर केंद्र, एमसीपीआई, राष्ट्रवादी जनवादी मंच, उत्तर प्रदेश किसान सभा और अखिल भारतीय किसान महासभा (एआईकेएफ) सहित कई संगठनों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान पर अमरीकी-इजरायली हमला उसकी राजनीतिक संप्रभुता के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा युद्ध से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे, जिससे ढुलाई महंगी होगी और उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें आसमान छू लेंगी। इसका सबसे बुरा असर किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता पर पड़ेगा। वक्ताओं ने अमेरिकी व्यापार समझौते को देश के किसानों और कृषि पर हमला भी बताया। उन्होंने युद्धों के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि घाटे की भरपाई साम्राज्यवादी देश और बड़े पूंजीपति सामानों के दाम बढ़ाकर करते हैं। वक्ताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार और अन्य व्यवस्था समर्थक पार्टियों द्वारा इस युद्ध का विरोध न किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में वामपंथी दल और जनपक्षधर संगठन अमरीकी-इजरायली हमले के खिलाफ जोरदार विरोध कर रहे हैं, यहां तक कि इजरायल और अमरीका में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। सभा को कामरेड विनोद राय, कामरेड बसंत कुमार, कामरेड अजीम, कामरेड अनुभव दास, कामरेड राम कुमार भारती और कामरेड वीरेंद्र कुमार ने संबोधित किया। जनसभा का संचालन कामरेड राम अवतार सिंह ने किया। प्रतिरोध मार्च, प्रदर्शन और जनसभा में कामरेड पिंकी, कामरेड हिसामुद्दीन, कामरेड फखरे आलम, कामरेड देवेंद्र मिश्रा, कामरेड रामजी सिंह, फौजदार, कामरेड रामसोच यादव, अरविंद मूर्ति, कैलाश चौहान, कामरेड रोधन पाल, कामरेड रामनवल, कामरेड शिवमूरत, कामरेड विद्याधर, कामरेड रामप्रवेश, कामरेड विश्वराज, कामरेड सिकंदर, कामरेड दिव्य कुमार, जेपी, छवि शर्मा, साधु यादव, गोकुल, शकील, कल्पनाथ दुर्गविजय और सुरेंद्र फेकू राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में छिनैती करने वाले 3 गिरफ्तार:6 हजार 150 रुपए नकदी, चांदी के जेवर और मोटरसाइकिल बरामद
    Next Article
    आर्थिक तंगी से जूझ रही अंजली के विवाह में मदद:'विचित्र पहल' सेवा समिति ने दी खाने, मेकअप के अलावा आर्थिक मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment