Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार:पांचों विधानसभाओं में बैठकें, एकजुट होकर संगठन मजबूत करने को कहा

    18 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने सुल्तानपुर में संगठन विस्तार की गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों ने जिले की पांचों विधानसभाओं में बैठकें कीं। इन बैठकों में भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। सुल्तानपुर विधानसभा की बैठक तिकोनिया पार्क में आयोजित की गई, जिसकी अगुवाई जिले के महासचिव रामबिलास तिवारी ने की। इस बैठक में विधानसभा प्रभारी जय प्रकाश यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का ये गृह जनपद है। यही कारण है कि पार्टी यहां सबसे मजबूत संगठन बनाने की तैयारी में जुटी है। 'आप' निकट भविष्य में इसी जिले से राज्य की सत्ता में प्रवेश करने की उम्मीद कर रही है। बैठक में बौद्ध प्रांत सचिव मो. अख्तर, प्रदेश सचिव (शिक्षक) अज़मल खान, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, जिला सचिव जितेंद्र तिवारी, जिला सचिव धर्मेंद्र जायसवाल, बौद्ध प्रांत सचिव शहजादा शकील खान, सुमित दुबे, जिलाध्यक्ष (पिछड़ा) अकबर अंसारी, मीडिया प्रभारी मो. सलीम और शकुंतला निषाद सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। अन्य विधानसभाओं में भी बैठकें संपन्न हुईं। लंभुआ विधानसभा में राम अवध सरोज के नेतृत्व में, जबकि इसौली विधानसभा में प्रभारी बृजेश सिंह और खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सफीक घोसी की अगुवाई में बैठक हुई। कादीपुर विधानसभा में प्रभारी रौनक सिंह के नेतृत्व में दो दिन पहले ही बैठक आयोजित की जा चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप:लोजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की मांग
    Next Article
    गोंडा में छिनैती करने वाले 3 गिरफ्तार:6 हजार 150 रुपए नकदी, चांदी के जेवर और मोटरसाइकिल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment