Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भारी भीड़:12-15 मार्च बुकिंग वालों को आज मिल रहा गैस, सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी जिले की कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। 12 से 15 मार्च तक गैस बुक कराने वाले उपभोक्ताओं को आज सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वितरण व्यवस्था के तहत, एक परिवार को एक गैस कनेक्शन पर एक ही सिलेंडर दिया जा रहा है। हालांकि, यदि एक ही परिवार में दो गैस कनेक्शन हैं और दोनों पर बुकिंग की गई है, तो भी उन्हें केवल एक ही सिलेंडर दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। सुबह 6 बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। उपभोक्ता अपने सिलेंडरों के साथ लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गोंडा जिले की कुल 76 गैस एजेंसियों में से लगभग 70 पर गैस उपलब्ध है, जहां बुकिंग के बाद एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। आज गैस बुक कराने वाले उपभोक्ताओं के एलपीजी सिलेंडर और उनकी गैस की किताबें जमा की जा रही हैं। उन्हें आने वाले दिनों में फोन के माध्यम से सूचना देकर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। ईद का त्योहार नजदीक होने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, ताकि वे त्योहार को सुचारू रूप से मना सकें। लाइनों में रोजेदार भी शामिल हैं। कड़ाके की धूप और गर्मी के बीच रोजा रखते हुए भी लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं घंटा घंटा लाइनों में लगा करके गए सिलेंडर ले रहे हैं। एक महिला अपने बच्चों को गोद में लेकर के भी गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगी हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर लेखपाल और स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। इनकी निगरानी में एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण और बुकिंग के लिए किताबें जमा करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि व्यवस्था बनी रहे। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाने को लेकर के फिर निर्देश दिया गया है जिनकी डिमांड भी गोंडा जिला पूर्ति अधिकारी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांगी थी डिमांड भी मिल गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा में सवाल के विवाद पर होर्डिंग:लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लिखा- हां, मैं हूं अवसरवादी पंडित
    Next Article
    लखनऊ में आज रोजगार मेले का होगा आगाज:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन, 100 कंपनियां देंगी ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment