Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज रोजगार मेले का होगा आगाज:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन, 100 कंपनियां देंगी ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में आज युवाओं के लिए बड़े रोजगार अवसरों का दरवाजा खुलने जा रहा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लखनऊ बना रोजगार का केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 25 मार्च के बीच तीन बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लखनऊ को पहला और प्रमुख केंद्र बनाया गया है। लखनऊ में आयोजित इस मेले में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 100 कंपनियां, हजारों नौकरियां इस मेले में करीब 100 कंपनियां हिस्सा लेंगी। सरकार का लक्ष्य है कि तीनों मेलों के जरिए लगभग 12 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को उसी दिन शाम तक नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया जाएगा। न्यूनतम पैकेज और बड़ी भागीदारी उप्र कौशल विकास मिशन के अनुसार, कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कम से कम 1.5 लाख रुपये सालाना पैकेज पर युवाओं को नौकरी दें। बाहरी राज्यों की कंपनियां कम से कम 50 पदों पर भर्ती करेंगी, जबकि स्थानीय कंपनियां 30 पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा रोजगार मेले में आने वाले युवाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही QR कोड के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। अन्य शहरों में भी होंगे मेले लखनऊ के बाद 24 मार्च को झांसी और 25 मार्च को वाराणसी में भी इसी तरह के वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां अलग-अलग मंडलों के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भारी भीड़:12-15 मार्च बुकिंग वालों को आज मिल रहा गैस, सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम
    Next Article
    पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2:सेंसर बोर्ड ने 21 बदलाव करवाए, गाली वाले डायलॉग म्यूट, 18 से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment