Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गंगा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन:सरयू कटरा घाट सैकड़ो लोगों ने की आरती, मां सरयू को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया

    1 day ago

    2

    0

    गोंडा के करनैलगंज स्थित सरयू कटरा घाट पर बुधवार शाम 7 से 8 बजे तक ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत ‘गंगा उत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। पतित पावनी मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरयू घाट को रंगोली और दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, करनैलगंज विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार वर्मा और जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरयू की महाआरती की गई। लोगों ने नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। दो तस्वीरें देखिए… भजन संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु कार्यक्रम के दौरान कटरा घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। व्यासपीठ से मां गंगा के अवतरण और नदियों के आध्यात्मिक एवं पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद भजन संध्या में कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीपदान किया। इससे सरयू नदी का जल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। नदियों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प ‘आस्था और एकात्मकता का सार, आइए मनाएं नदियों का त्योहार’ संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सैकड़ों लोगों ने एक साथ मां सरयू की आरती की और नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। करनैलगंज के भाजपा विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नदियों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोंडा से होकर गुजरने वाली सरयू नदी को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा में सीवर ओवरफ्लो से सड़क और गलियों में जलभराव:नगर आयुक्त ने लगाई फटकार, दिवाली से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के आदेश
    Next Article
    कन्नौज के मेंहदी घाट पर गंगा उत्सव:सीडीओ ने पूजा-अर्चना कर दीपदान किया, वैदिक मंत्रों के बीच गंगा आरती हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment