Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्रा में सीवर ओवरफ्लो से सड़क और गलियों में जलभराव:नगर आयुक्त ने लगाई फटकार, दिवाली से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के आदेश

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के बर्रा बाईपास के पास सीवर ओवरफ्लो होने से मुख्य मार्ग और बर्रा विश्वबैंक की गलियों में जलभराव हो रहा है। सीवर का पानी गलियों तक पहुंचने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। बुधवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीवर लाइन से गलियों के कनेक्शन नहीं जुड़े होने की बात सामने आई। नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम को सीवर ओवरफ्लो रोकने, सफाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़ने को कहा। सीवर लाइन से गलियों के कनेक्शन नहीं जुड़े नगर आयुक्त ने जोन-3 में सीएम ग्रिड के तहत फजलगंज चौराहे से बर्रा बाईपास, कर्रही रोड, सीटीआई नहर और सचान नहर के आसपास निरीक्षण किया। इस दौरान बर्रा बाईपास से कर्रही मुख्य मार्ग होते हुए हाईटेंशन लाइन से हमीरपुर मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के काम की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जल निगम ने सीवर लाइन तो डाल दी, लेकिन गलियों को इससे जोड़ा नहीं गया। इस कारण सीवर ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग और बर्रा विश्वबैंक की गलियों में भर रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के जोनल अभियंता को टीम लगाकर तत्काल ओवरफ्लो रोकने को कहा। दीपावली से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश कर्रही मुख्य मार्ग पर सड़क के क्रेस्ट का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट चालू करने की तैयारी चल रही है। इस पर नगर आयुक्त ने दीपावली से पहले प्लांट शुरू कर निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। उन्होंने फजलगंज चौराहे से बर्रा बाईपास तक सड़क किनारे जमा मलबा हटाने, सफाई कराने और अवैध पार्किंग हटवाने के निर्देश दिए। बर्रा विश्वबैंक की गलियों में गंदगी मिलने पर जोनल स्वच्छता अधिकारी को तत्काल सफाई कराने को कहा। निर्माण कार्य के दौरान धूल रोकने के लिए टैंकरों से पानी का छिड़काव कराने और त्योहार से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। दीप सिनेमा के पास मिले 10 आवारा पशु निरीक्षण के दौरान दीप सिनेमा के पास सड़क पर करीब 10 आवारा पशु घूमते मिले। नगर आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ने और कांजी हाउस में बंद कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छता अधिकारी, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड दरोगा के घर में घुसे चोर, शराब पार्टी की:जेवर नकदी ले गए, काजू-बादाम और खाने का सामान छोड़ा; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोंडा में गंगा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन:सरयू कटरा घाट सैकड़ो लोगों ने की आरती, मां सरयू को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment