Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गैंगस्टर अनंतराम की 7.62 लाख की संपत्ति कुर्क:डीएम के आदेश पर कार्रवाई, रंगदारी-मारपीट मामले में अवैध रूप से अर्जित की थी संपत्ति

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित की गई गैंगस्टर अनंत राम यादव की 7 लाख 62 हजार 450 रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई नवाबगंज और वजीरगंज थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार तरबगंज के साथ मिलकर की। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खुर्दाबाद जफरापुर स्थित अनंत राम यादव के घर पहुंचकर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने आरोपी की कृषि भूमि को कुर्क कर उस पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया है। यह संपत्ति अपराध के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित की गई थी। अनंत राम यादव के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसे एक गिरोह का सरगना बताया गया है। आरोपी पर रंगदारी और मारपीट जैसी कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है और उसके खिलाफ गोंडा के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में, गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक क्राइम मीटिंग में सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया था कि अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाए। इसी क्रम में, गोंडा पुलिस प्रशासन ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के न्यायालय में एक रिपोर्ट भेजी थी।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के न्यायालय के आदेश पर ही अनंत राम यादव की संपत्ति कुर्क की गई है। नायब तहसीलदार तरबगंज जयशंकर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह, वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा, लेखपाल सिद्धार्थ द्विवेदी और ओमप्रकाश वर्मा शामिल थे। कुर्क की गई संपत्ति पर अब आरोपी का कोई अधिकार नहीं है, न ही वह उस पर कोई निर्माण कर सकता है और न ही उसे बेच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत चंद्रशेखर महाराज के निधन पर कैंडल मार्च:लखीमपुर में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम म्यूजियम में दिखेगी शहर की विरासत:नगर आयुक्त बोले- जल्द पूरा करें काम, लोगों को खास अनुभव मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment