Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम म्यूजियम में दिखेगी शहर की विरासत:नगर आयुक्त बोले- जल्द पूरा करें काम, लोगों को खास अनुभव मिलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर नगर निगम में रविवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम के पुराने कार्यालय भवन में बन रहे म्यूजियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, समन्वय अधिकारी एन.डी. पांडेय, कार्यालय अधीक्षक पवन मिश्रा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने म्यूजियम के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम तेजी से पूरा किया जाए, ताकि म्यूजियम का उद्घाटन जल्द किया जा सके। इसके लिए सभी जरूरी काम समय पर पूरा करने को कहा गया। इसके अलावा नगर आयुक्त ने पुराने कार्यालय भवन में रखी पुरानी और बेकार पड़ी सामग्रियों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोहे की अलमारियां, कुर्सियां, मेज और अन्य सामान को छांटने के लिए एक समिति बनाई जाए। जो सामान उपयोग के लायक है उसे नगर निगम के स्टोर में सुरक्षित रखवा दिया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। जो सामान पूरी तरह खराब हो चुका है, उसे बिडिंग के माध्यम से नीलाम कराने के निर्देश भी दिए गए। इससे पुराने सामान का सही तरीके से निस्तारण हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि पुराने भवन में चल रहे विधि विभाग और मुख्य नगर लेखा परीक्षक के कार्यालय को जल्द से जल्द नगर निगम के नए कार्यालय भवन में शिफ्ट किया जाए, ताकि पुराने भवन में म्यूजियम का काम बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गैंगस्टर अनंतराम की 7.62 लाख की संपत्ति कुर्क:डीएम के आदेश पर कार्रवाई, रंगदारी-मारपीट मामले में अवैध रूप से अर्जित की थी संपत्ति
    Next Article
    आगरा में विश्व जल दिवस पर चला सफाई अभियान:नुक्कड़ नाटक और शपथ के जरिए दिया जल संरक्षण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment