Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गैस एजेंसी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़:पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत 4 पर मुकदमा, गैस बांटने को लेकर झगड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी मालिक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह उर्फ लाला भैया के पुत्र कुंवर कामलेंन मोहन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना गुरुवार देर शाम चरसड़ी स्थित सावित्री गैस एजेंसी पर हुई। बताया जा रहा है कि गैस वितरण में आ रही दिक्कतों को लेकर कुंवर कामलेंन मोहन सिंह एजेंसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने एजेंसी मालिक वैभव सिंह उर्फ आशु से फोन न उठाने को लेकर सवाल किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी से मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंचा मामला विवाद बढ़ने पर मामला गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में कुंवर कामलेंन मोहन सिंह प्लास्टिक की मेज उठाकर एजेंसी मालिक के सिर पर मारते दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति द्वारा खाली गैस सिलेंडर से हमला करने और एजेंसी में तोड़फोड़ करने की भी पुष्टि हुई है। चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज एजेंसी मालिक वैभव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कुंवर कामलेंन मोहन सिंह, अभिनव सिंह, अंशू सिंह और पुनीत शुक्ला के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एजेंसी पर पुलिस तैनात, शांति व्यवस्था कायम पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए गैस एजेंसी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी नई घटना को रोकने के लिए निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:गांव के बाहर लोगों ने देखा, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    ICSE-ISC रिजल्ट 2026: पल्लवी 93.7% के साथ जिला टॉपर:12वीं में प्रतिभा-आनंदी संयुक्त रूप से प्रथम, चार स्कूलों का रिजल्ट 100%

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment