Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:गांव के बाहर लोगों ने देखा, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम खगसियामऊ निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र गोरेलाल के रूप में हुई है। घटना गौबरे पुरवा गांव की बताई जा रही है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भीकर तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां कमला देवी ने इस घटना को हत्या बताते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते रमेश, टिंकू, कुलदीप, मनीष और आशीष ने उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। परिजनों के आरोपों के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में आंधी-ओलावृष्टि से आम बागानों को भारी नुकसान:75 प्रतिशत फसल खराब होने का अनुमान, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
    Next Article
    गोंडा में गैस एजेंसी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़:पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत 4 पर मुकदमा, गैस बांटने को लेकर झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment