Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जमीनी विवाद पर मारपीट और फायरिंग:VHP संयोजक समेत 6 पर केस दर्ज, 3 गंभीर घायल लखनऊ रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव में रविवार देर रात करीब 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोग गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में दिनेश पांडे के पुत्र जितेंद्र पांडे, भांजे विकास पांडे और उनके साथी अभय को गोली के छर्रे लगे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेश पांडे की तहरीर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के गोंडा विभाग संयोजक शारदा कांत पांडे, उनके पुत्र अमन पांडे, भाई नीरज कांत पांडे, संतोष कुमार पांडे, अमरकांत पांडे और विवेक कुमार त्रिपाठी समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिनेश पांडे ने आरोप लगाया है कि शारदा कांत पांडे से उनका लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है, जिस पर एसडीएम तरबगंज द्वारा धारा 145 की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जानलेवा हमला और फायरिंग का मुकदमा दर्ज दिनेश पांडे के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे शारदा कांत पांडे और उनके साथियों ने विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माण करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके पुत्र, भांजे और साथी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने असलहे से फायरिंग भी की, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद के गोंडा विभाग संयोजक की तरफ से अमरकांत पांडे की तहरीर पर विनोद, दिनेश, गौरव, राजू सहित चार नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही अमरकांत पांडे ने भी रविवार तड़के 1:00 नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अपने चचेरे भाई नीरज कांत पांडे के साथ गौशाला पर बैठा था तभी विनोद,दिनेश, गौरव,राजू और 20 अज्ञात लोगों गाली देते हुए दीवाल गिरने लगे तो हम लोगों ने मना किया। तो अवैध हथियार से फायरिंग की है। धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला करके ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए हैं। जिसके चलते मेरे हाथ और पैर में काफी चोट आई है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों गुटों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे प्रकरण को लेकर के गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ लोग इस मारपीट में घायल हैं जिन्हें बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एत्माद्दौला में अवैध शराब बेचते एक गिरफ्तार:15 टेट्रा पैक और 320 रुपये बरामद, ठेके के पास पकड़ा
    Next Article
    कानपुर देहात में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी:मकान का निर्माण रोके जाने से नाराज थी, समझाने में जुटे अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment