Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निषाद पार्टी ने फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की मांग:फिरोजाबाद DM को ज्ञापन सौंपा, बोले- महिलाओं के संघर्ष को मिलेगी प्ररेणा

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर निषाद पार्टी ने सोमवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने फूलन देवी की प्रतिमाएं स्थापित कराने समेत पांच सूत्रीय मांगें रखीं। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष श्रीनिवास वर्मा के नेतृत्व में दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि फूलन देवी ने अन्याय, अत्याचार, शोषण और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने मांग की कि निषाद समाज की आबादी वाले प्रत्येक गांव के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर फूलन देवी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। इसके लिए माता सीयरदेवी प्रांगण, तिवारी गढ़ी पुलिया तहसील सदर और छारबाग-रामनगर को प्रमुख स्थानों के रूप में प्रस्तावित किया गया। पार्टी का कहना है कि प्रतिमाएं स्थापित होने से उनकी पुण्यतिथि और जन्मदिवस पर माल्यार्पण किया जा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को उनके संघर्ष से प्रेरणा मिलेगी। अन्य मांगों में फूलन देवी से संबंधित संपत्ति को उनकी माता के नाम किए जाने, उनकी माता को सांसद की माता के रूप में अधिकार दिए जाने, फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराने, उनके नाम पर महिला सेल्फ डिफेंस सेंटर खोलने और उनके गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की मांग भी शामिल है। जिलाध्यक्ष श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर केंद्र और प्रदेश सरकार का ध्यान इन मांगों की ओर आकर्षित कराया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इन मांगों पर प्रभावी कार्रवाई करेगी। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक प्रतीक कुमार, बृजेश निषाद, सोबरन सिंह, एवरन सिंह, चंद्रभान, अमर सिंह, शिवचरण सिंह और केदार सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:एमएसपी गारंटी, कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और न्यूनतम वेतन की मांग
    Next Article
    102 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर लाए गंगाजल:परिवार ने दूसरी बार हरिद्वार से पूरी की यात्रा, बेटे ने मां को भी उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment