Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 महीने से लापता युवक बरामद, फर्जी बैनामे का खुलासा:देवरिया में आकाश बनकर दूसरे युवक ने बेची 1 करोड़ की जमीन, 6 पर केस

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में करीब 10 महीने से लापता युवक के बरामद होने के बाद उसकी जमीन के कथित फर्जी बैनामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक आकाश पांडेय की गैरमौजूदगी में दूसरे व्यक्ति को आकाश बनाकर उसकी करीब एक करोड़ रुपये की जमीन का बैनामा करा दिया गया। यह बैनामा 31 जुलाई 2025 को बरहज तहसील परिसर में कराया गया था। शिकायत के आधार पर बरहज पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदनपुर थाना क्षेत्र के नेतवार निवासी रामबली पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे नाती आकाश पांडेय पुत्र स्वर्गीय शुभनारायण अप्रैल 2025 में बिना बताए घर से चले गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर जमीन का बैनामा करा लिया। पुलिस ने मंगलवार को आकाश को बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। अप्रैल 2025 में घर से लापता हुआ था आकाश रामबली पांडेय के मुताबिक, आकाश अप्रैल 2025 में अचानक घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिवार की ओर से उसकी बरामदगी के लिए पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आकाश के लापता होने के दौरान ही उसकी जमीन को लेकर कथित साजिश रची गई। तहरीर में प्रियंका पत्नी पवन तिवारी, पवन तिवारी निवासी कल्यानपुर थाना बड़हलगंज, विमल पांडेय, विनोद पांडेय, राजेश यादव निवासी नेतवार और आदित्य निवासी बभनौली थाना बड़हलगंज को नामजद किया गया है। आकाश बनकर दूसरे व्यक्ति ने कराया बैनामा तहरीर के अनुसार, 31 जुलाई 2025 को बरहज तहसील परिसर में आकाश की जमीन का बैनामा कराया गया। आरोप है कि आकाश की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उसे आकाश के रूप में पेश किया गया और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामा करा लिया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी, लेकिन उसे महज 20 हजार रुपये में बेचे जाने का उल्लेख बैनामे में किया गया। आरोप है कि बैनामा कराने के दौरान आकाश खुद मौजूद नहीं था और उसे इस पूरी प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं थी। शिकायतों के बाद भी जारी रही जांच आकाश के लापता होने और जमीन के कथित बैनामे को लेकर जयदयाल पांडेय की ओर से अधिकारियों और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले को शांत कराने के लिए क्रेता पक्ष की ओर से एक व्यक्ति को आकाश बताकर पुलिस के सामने पेश किया गया था। हालांकि, शिकायतकर्ता ने उस व्यक्ति की पहचान को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद मई में रामबली पांडेय ने दोबारा आकाश की बरामदगी के लिए शिकायत की। समाधान दिवस में भी मामला अधिकारियों के सामने रखा गया, जहां पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बरामदगी के बाद बैनामे की जांच में जुटी पुलिस सीओ सत्येंद्र राय के अनुसार, पुलिस ने करीब 10 महीने से लापता आकाश को बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वहीं, जमीन के कथित फर्जी बैनामे से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस बैनामे में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज, तहसील में अपनाई गई प्रक्रिया और बैनामा कराने के दौरान आकाश के रूप में पेश किए गए व्यक्ति की पहचान समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज:फायरिंग जैसी आवाज निकालते हुए दौड़ा रहा था, पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई
    Next Article
    कौशांबी में पिकअप ने बस को मारी टक्कर:एक की मौत 30 अधिक घायल, पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर भेजा अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment