Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पहले पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास:भाजपा विधायक, डीएम, सीडीओ ने की पूजा, 100 लोग रुक सकेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश की 71 विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवन बनाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज गोंडा जिले के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पाल्हापुर में पहले पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास किया गया है। भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह, गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और सीडीओ अंकिता जैन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया है। यह पंचायत उत्सव भवन 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा और इसे 6 से 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। भवन में 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।इसके अतिरिक्त, पाल्हापुर को विकासखंड स्तर पर हेलीपैड की सौगात भी मिली है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही यहां एक स्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। विधायक अजय कुमार सिंह ने हॉट बाजार के निर्माण की भी घोषणा की है और जिलाधिकारी से इसका प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा है। इस अवसर पर, भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने मौलाना द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे मानसिक रूप से विकृत लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने बताया कि करनैलगंज विधानसभा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आशीर्वाद रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 71 विधानसभाओं में से जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन करनैलगंज में बनना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां स्थायी हेलीपैड का निर्माण आवश्यक है, क्योंकि मुख्यमंत्री समय-समय पर यहां आते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मेयर ने किया औचक निरीक्षण:सीएंडडीएस के अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार, अब हर सप्ताह करेंगी समीक्षा
    Next Article
    Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में पसरा मातम, इस करीबी का हुआ निधन, सदमे में हैं पति निक जोनस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment