Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मेयर ने किया औचक निरीक्षण:सीएंडडीएस के अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार, अब हर सप्ताह करेंगी समीक्षा

    6 hours ago

    1

    0

    मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आज गोमती नगर में नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस के अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। मेयर ने कहा कि नगर निगम के इस नए भवन से शहर की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। एसबीएम हॉल की भी समीक्षा की मेयर ने एसबीएम हॉल में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की। बैठक में काम की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और हर शनिवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके और समय पर परियोजना पूरी हो सके। गुणवत्ता के मानकों का पालन किया जाए मेयर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के मानकों का पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के इस नवीन भवन के निर्माण से शहरवासियों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात, अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा तथा निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस के जीएम सौरभ श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं ठेकेदार के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानाध्यापकों, प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी:बेहतर स्कूल प्रबंधन, कायाकल्प पर चर्चा; चेयरमैन राघव मिश्रा हुए शामिल
    Next Article
    गोंडा में पहले पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास:भाजपा विधायक, डीएम, सीडीओ ने की पूजा, 100 लोग रुक सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment