Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सपा नेता का गैस सिलेंडर को लेकर अनोखा:नाले में गैस सिलेंडर, चूल्हे की पाइप को डालकर गैस भरने और जलाने का किया प्रयास

    9 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता विनोद शुक्ला ने एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कटरा बाजार में एक नाले से गैस निकालने और चूल्हा जलाने का प्रयास किया, लेकिन उनका यह प्रयास विफल रहा। विनोद शुक्ला अपने समर्थकों के साथ कटरा बाजार स्थित परिधान सुपर मार्केट के पास पहुंचे। उन्होंने एक दुकान से गैस सिलेंडर और चूल्हा लिया। सिलेंडर में गैस भरने और चूल्हे को जलाने के लिए पाइप लगाकर दोनों को नाले में डाल दिया। माचिस से चूल्हा जलाने की कोशिश की गई, लेकिन गैस नहीं भरी और चूल्हा नहीं जला। सपा नेता विनोद शुक्ला ने बताया कि उन्हें गैस बुकिंग के बाद भी सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, जिससे घर पर मेहमानों के लिए चाय बनाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री का एक वीडियो देखा था जिसमें वे नाले में पाइप डालकर गैस निकालने और चूल्हा जलाने की बात कह रहे थे। इसी बयान से प्रेरित होकर उन्होंने यह प्रदर्शन किया। हालांकि, उनके प्रयास के बावजूद नाले से गैस नहीं निकली और चूल्हा नहीं जला। विनोद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को बताया गया यह 'प्रयोग' गलत साबित हुआ है। 6 तस्वीरें देखिए… गैस न जलने के कारण उनके साथ आए लोगों को चाय नहीं मिल पाई और वे खाली हाथ लौट गए। आपको बता दें कि विनोद शुक्ला 2022 विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में जब इन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम करके चुनाव लड़ा था। हार का सामना करने के बाद यह बहुजन समाज पार्टी छोड़कर के समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं और कटरा विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कल देर शाम का बताया जा रहा है जो आज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि विनोद शुक्ला 2022 विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में जब इन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम करके चुनाव लड़ा था। हार का सामना करने के बाद यह बहुजन समाज पार्टी छोड़कर के समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं और कटरा विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कल देर शाम का बताया जा रहा है जो आज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में दूसरे दिन शुरू हुई उप निरीक्षक की परीक्षा:सुबह 8 बजे से प्रवेश, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में परीक्षा
    Next Article
    संभल में बेटे ने सौतेली मां की हत्या की:खाना न देने पर कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, आरोपी हिरासत में लिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment