Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में श्रीराम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा:सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पैड़ीबरा से सरयू घाट करनैलगंज तक कलश यात्रा

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा के कौड़िया बाजार स्थित सम्मय माता पैड़ीबरा में आज रविवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो रहा है। पूज्य राजन जी महाराज द्वारा की जाने वाली इस कथा से पहले आज सम्मय माता मंदिर पैड़ीबरा से सरयू घाट करनैलगंज तक एक कलश यात्रा निकाली गई है। इस कलश यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल है श्रद्धालु करनैलगंज सरयू घाट से मां सरयू का जल कलश में लेकर सम्मय माता मंदिर पैड़ीबरा पहुंचेगें जहां कलश स्थापना की जाएगी। यह पहली बार है जब इतनी दूर तक कलश यात्रा पैदल न चलकर सैकड़ों वाहनों के साथ निकाली गई है। श्रीराम कथा का शुभारंभ आज शाम 5 बजे से होगा, जिसमें पूज्य राजन जी महाराज श्रीराम कथा महिमा का गुणगान करेंगे। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे और पुलिस के वाहन काफिले के आगे, बीच और पीछे चल रहे थे ताकि यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। इस कलश यात्रा और नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। इस कथा में कई वीवीआईपी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। गोंडा देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के साथ-साथ आसपास के चार अन्य मंडलों से भी लोगों को कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह श्रीराम कथा वर्ष 2022 में कटरा बाजार के भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला द्वारा बुक की गई थी। चार साल के अंतराल के बाद अब इसका आयोजन हो रहा है श्री राम कथा को लेकर के सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है खराब मौसम को देखते हुए भी उससे बचाव को लेकर के भी इंतजाम किया गया है। इस श्री राम कथा में योगी सरकार के सभी मंत्रीमंडल के मंत्री और सभी विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है पक्ष और विपक्ष दोनों को आमंत्रित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के उरई घंटाघर बिल्डिंग की दुकानों में आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों के नुकसान का अनुमान
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर रूट पर ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान:रेलवे ट्रैक पर स्लीपर बदलने का काम जारी, 3-4 दिन में होगा पूरा तेजस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment