Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में ठंडी पड़ी यूपी कोऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच:39 दिन से फरार चल रहे आरोपी, 15 आरोपियों में शाखा प्रबंधक भी शामिल

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के यूपी कोऑपरेटिव बैंक की बड़गांव शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच 39 दिनों बाद भी ठंडी पड़ी हुई है। 39 दिनों से जांच की जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं है ना ही नगर कोतवाली पुलिस अब तक इस धोखाधड़ी में शामिल 15 फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इन फरार आरोपियों में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अजय कुमार, तत्कालीन प्रबंधक सुशील कुमार और तत्कालीन सहायक कैशियर पवन कुमार सहित 15 खाताधारक शामिल हैं। जांच में फिलहाल कोई नई प्रगति नहीं दिख रही है। नगर कोतवाली पुलिस पिछले 39 दिनों से केवल बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच को किसी नई दिशा में आगे नहीं बढ़ा पाई है। इस बड़े घोटाले के सामने आने के बाद बैंक में हुए कई अन्य घोटाले भी उजागर हुए हैं, जिनके संबंध में नगर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इन नए मामलों की जांच शुरू करने के बजाय, पुलिस अभी भी पहले वाले मामले की जांच पूरी नहीं कर पाई है। यह मुकदमा बीते 12 जनवरी को वर्तमान शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र सती की तहरीर पर दर्ज किया गया था। इसमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक, तत्कालीन मैनेजर, पूर्व कैशियर सहित कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच नगर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह कर रहे हैं। यूपी कोऑपरेटिव बैंक भी जांच में सहयोग कर रहा है। विवेचक सभाजीत सिंह ने बताया कि जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि जांच ठंडी पड़ गई है और कहा कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में फरार चोर का नहीं मिला सुराग:एक दिन पहले थाने से फरार हुआ था, आजमगढ़ से मऊ तक पुलिस की छापेमारी
    Next Article
    आगरा के पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर विजिलेंस छापा:आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच, कई संपत्तियां मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment