Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर विजिलेंस छापा:आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच, कई संपत्तियां मिलीं

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के तत्कालीन अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा के आगरा स्थित ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा। दीपक कृष्ण सिन्हा आगरा नगर निगम में वर्ष 2012 से 2017 के दौरान प्रभारी अपर नगर आयुक्त थे। बुधवार को गाजियाबाद में टीम ने उनके आवास पर कार्रवाई की थी। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है। विजिलेंस की जांच में सामने आया कि गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद में कई संपत्तियां बनाईं। चार फ्लैट खरीदे, महंगा इंटीरियर कराया। ब्रांडेड सामान खरीदे, बाथरूम और किचन को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके खातों में भी लाखों का लेनदेन होने की जानकारी जांच में सामने आई है। मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। दीपक कृष्ण सिन्हा आगरा नगर निगम में वर्ष 2012 से 2017 के दौरान प्रभारी अपर नगर आयुक्त थे। वह मुरादाबाद में भी तैनात रहे। एसपी विजिलेंस आगरा सेक्टर आलोक शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के वीवीआईपी ऐड्रेसेस, राज नगर एक्सटेंशन निवासी दीपक कृष्ण सिन्हा के खिलाफ जनवरी 2022 में खुली जांच के आदेश हुए थे। उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। मामले की जांच कर जनवरी 2025 में रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी । इसमें पाया गया की जांच के लिए निर्धारित की गई अवधि में तत्कालीन अपर नगर आयुक्त ने 1.46 करोड़ की आय अर्जित की जबकि उन्होंने 3 करोड़ 28 लाख की संपत्ति अर्जित की। इस तरह उन्होंने 1.81 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की। 124 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर 5 जुलाई 2025 को विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने की निरीक्षक रेखा चौरसिया ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना की जा रही है। इसी क्रम में विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने बुधवार को तत्कालीन अधिकारी के गाजियाबाद स्थित आवास पर रेड डालने की कार्रवाई की। इसके बाद आगरा में छापा मारा गया है। उनके 804, वीवीआईपी एड्रेसेस, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद स्थित आवास में लाखों रुपये के आधुनिक सुख-सुविधा के ब्रांडेड आइटम, बड़ी एलईडी, सीडी प्लेयर, कई एसी एवं अन्य सामान मिला। ये है संपत्ति
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में ठंडी पड़ी यूपी कोऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच:39 दिन से फरार चल रहे आरोपी, 15 आरोपियों में शाखा प्रबंधक भी शामिल
    Next Article
    आजमगढ़ में युवक से 4 लाख की ठगी:मजदूर सप्लाई करने का झांसा देकर रुपए ऐंठे, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment